बैठक में मुख्य अध्यापकों की समस्याओं को लेकर मंथन, पदोन्नति की उठाई मांग

सुरेंद्र चुघ पुन बने मुख्य अध्यापक उच्च विद्यालय एसोसिएशन के प्रधान हिसार (विज्ञप्ति) शहर के ट

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 05:00 AM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 05:00 AM (IST)
बैठक में मुख्य अध्यापकों की समस्याओं को लेकर मंथन, पदोन्नति की उठाई मांग
बैठक में मुख्य अध्यापकों की समस्याओं को लेकर मंथन, पदोन्नति की उठाई मांग

सुरेंद्र चुघ पुन: बने मुख्य अध्यापक उच्च विद्यालय एसोसिएशन के प्रधान

हिसार (विज्ञप्ति): शहर के टाउन पार्क में मुख्य अध्यापक उच्च विद्यालय एसोसिएशन की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान सुरेंद्र कुमार चुघ ने की। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान सुरेंद्र चुघ को जिला प्रधान चुना गया। धनी राम कौशिक को वरिष्ठ उप प्रधान बनाया गया। इसी प्रकार राय सिंह मलिक, विजेंद्र सिंह गोयत,अनिता गंभीर को उपप्रधन, महेंद्र सिंह बूरा को महासचिव, राजेंद्र सिंह चहल, सुभाष चंद्र सिवर, विनय शर्मा को सचिव, बलजीत सिंह जांगड़ा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जसवंत सिंह, देवीलाल को कोषाध्यक्ष, कांति कमल, ईश कुमार, हंसराज गोयल, दलबीर सिंह ढांडा, मनफूल सिंह को कार्यकारी सदस्य बनाया गया। इसके अलावा राजेंद्र सिंह अग्निहोत्री को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रधान सुरेंद्र चुघ ने बताया की मुख्याध्यापक उच्च विद्यालय से प्राचार्य पदों पर विभाग द्वारा पदोन्नति केस मांगे गए हैं। लंबे समय बाद होने वाली पदोन्नति में मुख्याध्यापक से प्राचार्य पद पर 20 फीसद कोटा तय है। जबकि विभाग ने सिर्फ पांच फीसद मुख्याध्यापकों के ही पदोन्नति केस मांगे गए हैं। बैठक में मांग की गई कि मौलिक विद्यालय मुख्याध्यापक से उच्च विद्यालय मुख्याध्यापक के पद पर पदोन्नत साथियों से भी केस मांगे जाएं। वर्ष 2013 से पदोन्नत हुए इन मुख्याध्यापकों के पास प्रशासनिक अनुभव है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर मौलिक मुख्याध्यापकों के पास आहरण वितरण की शक्तियां थी। लंबे प्रशासनिक अनुभव को मद्देनजर रखते हुए पदोन्नत मुख्याध्यापकों को सीडीसी पावर देकर प्राचार्य पद पर पदोन्नत किया जाए।। एसोसिएशन अपनी मांगों को लेकर राज्य कार्यकारिणी के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार, निदेशक माध्यमिक शिक्षा हरियाणा से मिलकर अपनी मांगों को मनवाने का प्रयास करेगा। इसी सप्ताह राज्य कार्यकारिणी के सदस्य चंडीगढ़ व पंचकूला जाकर अपनी मांगों को लेकर उच्च अधिकारियों से मिलेंगे।

chat bot
आपका साथी