प्रदेश के सह संयोजक बने सुजीत कैमरी

सुजीत कैमरी भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी के साथ अनेको पदों पर रह चुके हैं। कैमरी को रोहतक सिरसा फतेहाबाद व हिसार की भी जिम्मेदारी मिली है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Dec 2020 06:41 AM (IST) Updated:Fri, 11 Dec 2020 06:41 AM (IST)
प्रदेश के सह संयोजक बने सुजीत कैमरी
प्रदेश के सह संयोजक बने सुजीत कैमरी

जागरण संवाददाता, हिसार : भाजपा नेता सुजीत कैमरी को केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा का सह संयोजक बनाया गया है। साथ ही उन्हें रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार के प्रभारी की भी जिम्मेदारी मिली है।

सुजीत कैमरी लगातार 10 साल तक भाजपा हिसार के जिला महामंत्री रहे। 2014 और 2019 में विधानसभा चुनाव में कार्यकारी जिलाध्यक्ष बने। इसके साथ प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी के साथ अनेको पदों पर रह चुके हैं। वीरवार को सोनीपत भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रशिक्षण टीम की बैठक हुई, जिसमें संगठन महामंत्री रविंद्र राजू उपस्थित रहे। सुजीत कैमरी ने शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया और 4 जिलों रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद व हिसार की जिम्मेदारी मिलने पर आभार व्यक्त किया। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद व रोहतक के भी जिला प्रशिक्षण प्रमुख की हुई नियुक्ति हांसी के विधायक विनोद भयाना को हिसार का प्रमुख, भाजपा के वरिष्ठ नेता वेद जांगड़ा को फतेहाबाद का प्रमुख, सुरेंद्र आर्य को सिरसा का प्रमुख, प्रदेश सरकार में बोर्ड की मेंबर राज बाला को रोहतक का प्रमुख बनाया गया है। सुजीत कैमरी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, भाजपा संगठन महामंत्री रविंद्र राजू और प्रदेश भाजपा प्रशिक्षण के संयोजक डा. ओमप्रकाश अत्रे का आभार जताया है।

chat bot
आपका साथी