गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद में गुजवि में चले तेज हथियार, युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, तीन घायल

गुजवि में एक हफ्ते पहले गर्लफ्रेंड को लेकर हुए झगड़े को लेकर शुक्रवार को दो छात्र गुटों में टकराव हो गया। एक गुट के करीब चार छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 May 2018 12:47 PM (IST) Updated:Sat, 26 May 2018 12:47 PM (IST)
गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद में गुजवि में चले तेज हथियार, युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, तीन घायल
गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद में गुजवि में चले तेज हथियार, युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, तीन घायल

जेएनएन, हिसार : गुजवि में एक हफ्ते पहले गर्लफ्रेंड को लेकर हुए झगड़े को लेकर शुक्रवार को दो छात्र गुटों में टकराव हो गया। एक गुट के करीब चार छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। दो छात्रों को गंडासी लगने से गंभीर चोटें आई हैं। इनमें इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनिय¨रग विभाग में द्वितीय वर्ष के छात्र परमजीत, सुमित व मुकेश शामिल हैं। तीनों को सामान्य अस्पताल ले जाया गया है। विश्वविद्यालय और हॉस्टल प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम में शामिल हॉस्टल के छात्रों को हॉस्टल से बर्खास्त करने का निर्णय लिया है। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों के खिलाफ प्रोक्टोरियल बोर्ड की बैठक में फैसला लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपित एमएससी बायोटेक के संजय मोरवाल, सुमित, एमएससी के ही सोमबीर यादव, एमएससी नेनोटेक के एक अन्य छात्र पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विद्यार्थियों के अनुसार दोनों पक्षों में अधिकांश विद्यार्थी हॉस्टलर थे, जबकि कुछ आउटसाइडर भी थे।

जानकारी के अनुसार घटना को लेकर छात्रों की प्ला¨नग करीब साढ़े 12 बजे सिरे चढ़ चुकी थी। हॉस्टल नंबर दो के सामने लट्ठ और डंडे लिए विद्यार्थी खड़े थे और विरोधियों को पीटने का मौका ढूंढ रहे थे। इसी जगह पर विद्यार्थियों ने कुल्हाड़ी और गंडासी छिपा रखी थी, लेकिन सूचना मिलने पर ब्वायज हॉस्टल नंबर दो के सिक्योरिट गार्ड और पुलिस ने मौके पर पहुंच वहां से एक बड़ी गंडासी जब्त की। तब तक विद्यार्थी अपने विरोधियों को ढूंढने के लिए वहां से जा चुके थे। हथियार मिलने के बाद विश्वविद्यालय की सिक्योरिटी और पुलिस ने मामले की आगे जांच नहीं की। इसके बाद करीब एक बजकर 7 मिनट पर यह पूरा घटनाक्रम हो गया। हमलावर छात्रों के पीछे कैफेटेरिया के आगे से होते हुए भाग रहे थे। इसके बाद वे केमिस्ट्री विभाग के पीछे से होते हुए केमिस्ट्री विभाग के आगे तक आए और इसके बाद फार्मेसी विभाग तक। इसी के दौरान डंडे और गंडसियां चली। यह पूरा नजारा फार्मेसी विभाग और केमिस्ट्री, गणित और फिजिक्स विभाग के कई कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने देखा, तो उनके होश उड़ गए। यही नहीं कई जगहों पर हमलावर विश्वविद्यालय में लगे कैमरों में भी कैद हो गए। गर्लफ्रेंड को लेकर हुआ था झगड़ा

पिछले हफ्ते बायोनैनो विभाग के सामने एक छात्र एक लड़की के साथ बैठा था। तभी एक अन्य छात्र आया और बोला कि यह मेरी गर्लफ्रेंड है। इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई और उसने अपने दोस्तों को बुलाकर लड़की के साथ बैठे छात्र को पीट दिया था। तब पुलिस ने चार विद्यार्थियों पर मार-पीट का मामला दर्ज किया था। वहीं छात्र ने लड़की के सामने बेज्जती होने की बात कहते हुए बदला लेने की बात कही थी। इसके बाद से दूसरे गुट पर हमला करने का मौका ढूंढा जा रहा था। हॉस्टल जाकर बनाने लगे रणनीति

हमले में दोनों में से एक छात्र को हाथ में और दूसरे की जांघ में गंडासी लगी है। गंडासी लगने के बाद भी दोनों को उनके दोस्त हॉस्टल ले गए और आगे की रणनीति बनानी शुरू कर दी। लेकिन खून अधिक बहने लगा तो लाठी और डंडों के साथ हॉस्टल में खड़ी एंबुलेंस में सवार हो गए और ड्राइवर को जल्द से जल्द सिविल अस्पताल चलने को कहा। इसके बाद दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों के बयान पर हमने चार विद्यार्थियों सहित 12 अन्य छात्रों को भी नामजद किया है। मामले की जांच कर रहे हैं।

दीपेंद्र ¨सह, चौकी इंचार्ज, जीजेयू।

हॉस्टलर होंगे बर्खास्त

दोनों पक्षों के सभी विद्यार्थियों की जानकारी जुटाई जा रही है। हमारे पास सभी की वीडियो फुटेज भी है। कुछ विद्यार्थियों का पता लगा है, उनके परिजनों को बुलाया गया है। चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर तीन दिन में पूरी रिपोर्ट देंगे। इसके बाद प्रोक्टोरियल बोर्ड की बैठक कर सभी पर कार्रवाई की जाएगी। इनमें जो विद्यार्थी हॉस्टल के हैं, उन्हें हॉस्टल से बर्खास्त किया जाएगा। वहीं सभी वार्डन को विद्यार्थियों से इंटरेक्ट करने को कहा गया है। सिक्योरिटी को विद्यार्थियों पर ध्यान देने के अलावा आउटसाइडर की पहचान करने के आदेश दिए हैं।

डा. संदीप राणा, प्रोक्टर, जीजेयू।

chat bot
आपका साथी