पहाड़ों पर गिरी बर्फ, मैदानी क्षेत्रों में गिरा पारा, हरियाणा में अब तेजी से बढ़ेगी ठंड

एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 20 नवंबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट व सुबह के समय कहीं-कहीं हल्की धुंध रहने की संभावना है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 18 Nov 2020 10:56 AM (IST) Updated:Wed, 18 Nov 2020 10:56 AM (IST)
पहाड़ों पर गिरी बर्फ, मैदानी क्षेत्रों में गिरा पारा, हरियाणा में अब तेजी से  बढ़ेगी ठंड
हरियाणा में दिन और रात के तापमान में करीब 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल रही है

हिसार, जेएनएन। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है, इसके कारण मैदानी क्षेत्रों में दिन और रात का तापमान काफी कम हो गया है। साथ ही दो दिन पहले हुई बारिश ने तापमान को काफी प्रभावित किया है। आलम यह है कि हिसार में दिन का तापमान नौ डिग्री घटकर 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

गिरते तापमान का अंतर इसी बात से समझा जा सकता है कि एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के पास बना हुआ था। इसके साथ ही उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। हालांकि बढ़ती सर्दी के बीच मंगलवार को धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। बुधवार सुबह भी करारी धून निकली। गौरतलब है कि रविवार को हुई बारिश के बाद से लगातार तापमान में गिरावट जारी है। प्रदेश भर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण ओलावृष्टि व बारिश हुई थी। वहीं एक दम से मौसम बदलने के कारण जुकाम और बुखार के केस भी बढ़ रहे हैं। इसलिए सेहत का ख्‍याल रखना कोरोना के लिहाज से और भी ज्‍यादा जरूरी है।

20 नवंबर तक मौसम खुश्क

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 20 नवंबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट व सुबह के समय कहीं-कहीं हल्की धुंध रहने की संभावना है।

प्रदेश में यह है रात्रि तापमान की स्थिति

अंबाला- 12.8

भिवानी- 11.1

फरीदाबाद- 13.0

गुरुग्राम- 12.0

हिसार- 11.8

करनाल- 12.4

कुरुक्षेत्र- 12.0

नारनौल- 11.8

रोहतक- 14.0

सिरसा- 11.8

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

chat bot
आपका साथी