गंभीर बीमारियों का रास्ता है, सिगल यूज प्लास्टिक : डिप्टी स्पीकर

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि पॉलीथिन ऐसा अपशिष्ट है जो हजारों वर्षो तक पृथ्वी पर रहता है और भूमि जल और वायु प्रदूषण का कारण बनता है। यह गंभीर बीमारियों का रास्ता देता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। मंडल से लेकर बूथ स्तर तक की हर एक इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने स्थानों पर सेवा के अलग-अलग कार्य किये जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 08:30 AM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 08:30 AM (IST)
गंभीर बीमारियों का रास्ता है, सिगल यूज प्लास्टिक : डिप्टी स्पीकर
गंभीर बीमारियों का रास्ता है, सिगल यूज प्लास्टिक : डिप्टी स्पीकर

जागरण संवाददाता, हिसार : विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने लोगों से पर्यावरण की रक्षा के लिए सिगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस के अवसर पर पटेल नगर में पॉलीथिन भगाओ-थैला अपनाओ अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान पटेल नगर क्षेत्र में दुकानों और घरों में थैले वितरित किए गए।

इससे पूर्व गांव मुकलान में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 70 त्रिवेणियां लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस मौके पर हवन यज्ञ का आयोजन कर प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और उनकी लंबी उम्र की कामना की गई।

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि पॉलीथिन ऐसा अपशिष्ट है, जो हजारों वर्षो तक पृथ्वी पर रहता है और भूमि, जल और वायु प्रदूषण का कारण बनता है। यह गंभीर बीमारियों का रास्ता देता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। मंडल से लेकर बूथ स्तर तक की हर एक इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने स्थानों पर सेवा के अलग-अलग कार्य किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में 20 सितंबर को नलवा में नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। इसमें विशेषज्ञों द्वारा लोगों की आंखों की निश्शुल्क जांच की जाएगी। उन्हें दवाइयों और चश्मे भी वितरित किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी