सैलजा बोलीं, एससी-एसटी आरक्षण के साथ छेड़छाड़ की कोशिश कर रही भाजपा

कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा द्वारा एससी एसटी आरक्षण के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की जा रही है जिसे कांग्रेस कतई कामयाब नहीं होने देगी।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 14 Feb 2020 05:40 PM (IST) Updated:Sat, 15 Feb 2020 01:04 PM (IST)
सैलजा बोलीं, एससी-एसटी आरक्षण के साथ छेड़छाड़ की कोशिश कर रही भाजपा
सैलजा बोलीं, एससी-एसटी आरक्षण के साथ छेड़छाड़ की कोशिश कर रही भाजपा

सिरसा, जेएनएन। पक्ष विपक्ष के नेता जहां मौका मिले एक दूसरे पर कटाक्ष किए बिना नहीं रहते हैं। बीते कुछ  दिनों से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा फिर से सक्रिय है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा द्वारा एससी, एसटी आरक्षण के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की जा रही है, जिसे कांग्रेस कतई कामयाब नहीं होने देगी। सिरसा में पत्रकारों से बातचीत में कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा शुरू से पिछड़ा वर्ग विरोधी रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मना रही है, जबकि इस अवधि में सरकार ने जनहित का एक भी काम नहीं किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के शासन में कोई भी वर्ग खुश नहीं। कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा एक के बाद एक विधानसभा चुनाव हारती जा रही है। आने वाला वक्त कांग्रेस का है। भाजपा का कोई नामलेवा तक नहीं रहेगा।

हुड्डा साहब डिप्रेशन में, रोहतक में कराएं इलाज : विज

रोहतक : प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा को लेकर बयान दिया है कि हुड्डा साहब डिप्रेशन में हैं। इसलिए उन्हें सरकार की उपलब्धियां नहीं दिख रहीं हैं। यह भी कहा कि डिप्रेशन का रोहतक पीजीआइ में इलाज होता है, इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री यहां इलाज करा सकते हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर उन्होंने एक बार फिर कहा कि मुफ्तखोरी जीती है और राष्ट्रीय व दिल्ली के मुद्दे चुनाव हार गए।

रोहतक के जिला विकास भवन में जिला परिवेदना समिति की मासिक बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में विज ने कहा कि सरकारें सोशल वेलफेयर के तहत कार्य करती हैं। मगर विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुफ्त की सेवाएं देना एक तरह से भ्रष्टाचार है और पैसे बांटने के समान है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को नसीहत दी है कि वह भी सूरत में लापरवाही करेंगे तो उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी