महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर सर्व खाप किसान सम्मेलन, अभय सिंह चौटाला को किसान रत्न सम्मान

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला भी सम्मेलन के मंच पर पहुंचे। आयोजकों ने उन्हें किसान रत्न सम्मान देकर सम्मानित किया। करीब पांच हजार लोग इस सम्मेलन में पहुंचे हैं। बड़े किसान नेताओं ने इस सम्मेलन से दूरी बनाए रखी।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Thu, 11 Feb 2021 02:56 PM (IST) Updated:Thu, 11 Feb 2021 02:56 PM (IST)
महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर सर्व खाप किसान सम्मेलन, अभय सिंह चौटाला को किसान रत्न सम्मान
सर्वखाप किसान सम्मेलन में करीब 5 हजार लोग मौजूद हैं।

हिसार/रोहतक, जेएनएन। रोहतक के महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर सर्व खाप किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सर्वखाप पंचायत महम के अध्यक्ष तुलसी ग्रेवाल ने इसका आयोजन किया है। सर्वखाप युवा पंचायत के प्रधान सतीश राठी इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं।  

पांच हजार लोग हैं मंच पर मौजूद

सर्वखाप किसान सम्मेलन में करीब 5 हजार लोग मौजूद हैं। पूर्व विधायक और इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला भी महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर आयोजित सर्वखाप किसान सम्मेलन के मंच पर मौजूद हैं। मंच पर पहुंचने पर आयोजकों की तरफ से अभय सिंह चौटाला को किसान रत्न देकर सम्मानित किया गया है। मंच पर अभी तक कोई भी बड़ा किसान नेता शामिल नहीं हुआ है। किसान नेताओं ने इस सम्मेलन से दूरी बनाए रखी। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी रोहतक में ही मकड़ौली टोल प्लाज़ा पर जारी किसानों के धरने पर पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों को संबोधित किया। लेकिन महम चौबीसी के चबूतरे पर जारी किसान सम्मेलन में नहीं पहुंचे। 

महम में अन्य खापों के प्रतिनिधि भी नहीं पहुंचे

महम के पांच खापों के 4 से 5 प्रधान हैं, जिन्होंने इस सम्मेलन से दूरी बनाए रखी। उनका कहना है कि यह राजनीतिक कार्यक्रम है। यह किसान सम्मेलन बिल्कुल नहीं है।

 बड़े किसान नेता नहीं पहुंचे

बड़े किसान नेताओं ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। उनका मानना है कि यह किसान सम्मेलन के बजाय राजनीतिक कार्यक्रम ज्यादा है। अभय सिंह चौटाला को सम्मानित करने की सूचना पर ही गुरनाम सिंह चढ़ूनी व राकेश टिकैत पहले ही कार्यक्रम में आने से इनकार कर चुके थे। बड़ी बात यह गुरनाम सिंह चढ़ूनी रोहतक में ही मकड़ौली टोल प्लाजा पर जारी किसानों के धरने पर पहुंचे। लेकिन, चढ़ूनी सर्वखाप किसान सम्मेलन में नहीं पहुंचे। चरखी दादरी के विधायक सोमबीर सांगवान को भी बुलाया गया था। वह भी अभी तक नहीं पहुंचे हैं।

ये प्रस्ताव किये गए पारित

तींन कानून वापिस हों। एमएसपी की गारंटी वाला कानून बने। किसान आंदोलन के दौरान किसानो पर लगाए गए मुकदमे वापस हों। गिरफ्तार किए गए सभी किसानों को रिहा किया जाए।

जेजेपी-कांग्रेस विधायक दें इस्तीफा, माला लेकर करूंगा स्वागतः चौटाला

अभय चौटाला ने कहा कि आने वाले समय में बीजेपी व जेजेपी नेताओं को कोई शादी का कार्ड भी नहीं देगा। किसानों के समर्थन में जेजेपी व कांग्रेस के विधायक अगर सामूहिक इस्तीफा दें तो प्रदेश की सरकार गिर जाएगी। अगर इस्तीफा देकर आएंगे तो माला लेकर मैं खुद स्वागत करूंगा। चौटाला ने कहा कि भाजपा का काम केवल दंगे करवाना है। कभी देशहित में भाजपा ने कोई आंदोलन नहीं किया। अच्छे काम के लिए बनाए कानून मान्य हैं। लेकिन सरकार को कृषि कानून वापस लेने पड़ेंगे। अभय चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बीजेपी का एजेंट बताया। उन्होंने कहा कि हुड्डा को भाजपा एक फाइल दिखाकर डरा देती है। हुड्डा अपने अविश्वास प्रस्ताव में भी विधानसभा में नहीं टिक पाएंगे। 

chat bot
आपका साथी