यात्रियों से भरी बसों में टूट रहे कोरोना से बचाव के नियम

लॉकडाउन खुलने के शुरुआती दिनों में हांसी सब डिपो का डेली कलेक्शन केवल 50 हजार के आसपास रहता था। वहीं वर्तमान में दिल्ली गुरुग्राम चंडीगढ़ बहादुगढ़ सिरसा आदि लंबे व लोकल सभी रूटों पर बस सर्विस शुरू होने के बाद प्रतिदिन कलेक्शन पहले की तरह होने लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Nov 2020 07:07 AM (IST) Updated:Sat, 21 Nov 2020 07:07 AM (IST)
यात्रियों से भरी बसों में टूट रहे कोरोना से बचाव के नियम
यात्रियों से भरी बसों में टूट रहे कोरोना से बचाव के नियम

संवाद सहयोगी, हांसी : लंबे लॉकडाउन के बाद रोडवेज की व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है, लेकिन बसों में भीड़ बेकाबू होती जा रही है। हांसी सब डिपो के कई रूटों पर तो यात्रियों की संख्या इतनी अधिक है कि बसों के अंदर पैर रखने की भी जगह नहीं होती। वहीं, लापरवाह यात्री बगैर मास्क के खुद की व दूसरों की जिदगी को खतरे में डालने का काम कर रहे हैं। आलम ये है कि कंडक्टर व ड्राइवर भी जमकर नियमों की अवहेलना कर रहे हैं।

लॉकडाउन खुलने के शुरुआती दिनों में हांसी सब डिपो का डेली कलेक्शन केवल 50 हजार के आसपास रहता था। वहीं, वर्तमान में दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़, बहादुगढ़, सिरसा आदि लंबे व लोकल सभी रूटों पर बस सर्विस शुरू होने के बाद प्रतिदिन कलेक्शन पहले की तरह होने लगा है।

डिपो की 54 बसें हर रोज करीब 7 से 8 हजार किमी का सफर तय कर रही हैं। इससे करीब 4 से 4.5 लाख का कलेक्शन प्रतिदिन हो रहा है। अनुमान है कि करीब 20 से 25 हजार यात्री हर रोज हांसी सब डिपो से सफर करते हैं, लेकिन बसों में बढ़ती भीड़ चिता बढ़ा रही है। कई रूटों पर बसें खचाखच भरकर चल रही हैं। जिससे शारीरिक दूरी का नियम टूट रहा है। साथ ही अधिकतर लोग मास्क भी नहीं लगा रहे हैं।

क्या करें, गंतव्य पर तो जाना है

बसों के अंदर शारीरिक दूरी कायम रहना मुमकिन ही नहीं है। रोडवेज में बसों की संख्या यात्रियों के अनुपात में बेहद कम हैं। अब सभी यात्रियों को अपने गंतव्य पर जाना होता है तो वह भीड़ में सफर करने के लिए मजबूर हैं। बसों की संख्या व अड्डे पर संसाधन बढ़ाने की सख्त जरूरत है।

विशाल सिंह दिसौदिया, उत्तम नगर

------------- सैनिटाइज करवाते हैं परिसर

बस स्टैंड परिसर को समय-समय पर सैनिटाइज करवाया जा रहा है। कोरोना से संबंधित नियमों के पोस्टर बसों व स्टैंड परिसर में लगाए गए हैं। सभी कंडेक्टर व ड्राइवरों को मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध करवाए गए हैं। सब डिपो का कोई भी कर्मचारी अभी तक पॉजिटिव नहीं आया है।

विजय पाल, इंचार्ज, बस स्टैंड हांसी

chat bot
आपका साथी