सिरसा में पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

पानीपत में रिटायर्ड कर्मचारियों का प्रांतीय सम्मेलन हुआ जिसमें निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री मांग है जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा करें। अन्यथा वे आंदोलन को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांग नई पेंशन स्कीम वापस लेकर पुरानी पेंशन स्कीम सभी कर्मचारियों पर लागू की जाए।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Tue, 28 Dec 2021 03:59 PM (IST) Updated:Tue, 28 Dec 2021 03:59 PM (IST)
सिरसा में पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
सिरसा में लघु सचिवालय के सामने दिया धरना।

सिरसा, जागरण संवाददाता। सिरसा लघु सचिवालय के सामने रिटायर्ड कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर धरना दिया। इसी के साथ रिटायर्ड कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जिला उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदन लाल खोथ ने रिटायर्ड कर्मचारियों को समर्थन दिया।

मांगों पर नहीं दिया जा रहा ध्यान

रिटायर्ड कर्मचारियों को संबोधित करते हुए रिटायर्ड कर्मचारी एसोसिएशन के प्रधान महेंद्र शर्मा, सचिव रवि कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान अशोक पटवारी ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संघ हरियाणा राज्य के सभी सरकारी बोर्ड, कारपोरेशन व विश्वविद्यालयों के सभी रिटायर्ड कर्मचारियों का एकमात्र संगठन है। बार-बार रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं बारे ज्ञापन भेजकर सरकार को अवगत करवाया जा रहा है, लेकिन सरकार द्वारा गौर नहीं किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में रोष है। इस दौरान कर्मचारियों सरकार विरोधी और प्रशासन विरोध नारे भी लगाए। वहीं कर्मचारियों कहना है कि वह सरकार को बार बार अवगत करवा चुके है, लेकिन सरकार उनकी मांगों अनसुना कर रही है।

मांग पूरी नहीं होने पर कर्मचारी करेंगे आंदोलन

उन्होंने बताया कि 2 दिसंबर को पानीपत में रिटायर्ड कर्मचारियों का प्रांतीय सम्मेलन हुआ, जिसमें निर्णय लिया गया कि की मुख्यमंद्धी से मांग है कि जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा करें। अन्यथा वे आंदोलन को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांग नई पेंशन स्कीम वापस लेकर पुरानी पेंशन स्कीम सभी कर्मचारियों पर लागू की जाए। पंजाब की तर्ज पर 65 वर्ष की आयु पर 5 प्रतिशत, 70 वर्ष की आयु पर दस प्रतिशत और 75 वर्ष की आयु पर 15 प्रतिशत बेसिक पेंशन वृद्धि की जाए और 80 साल पर 25 प्रतिशत वृद्धि की जाए। इस अवसर पर रिटायर्ड कर्मचारी नेता किशोरीलाल मेहता, महेंद्र सिंह, निर्मल सिंह मलड़ी,सोहन सिंह रंधावा व राजाराम मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी