कारनामा : भर्ती चपरासी की.. और आ‌र्म्ड लाइसेंस के जुड़ेंगे 5 नंबर

हिसार भ्रष्टाचार सिर्फ नियम तोड़कर नहीं हो सकता। नियम बनाकर भी किया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Apr 2019 09:00 AM (IST) Updated:Mon, 08 Apr 2019 06:26 AM (IST)
कारनामा : भर्ती चपरासी की.. और आ‌र्म्ड लाइसेंस के जुड़ेंगे 5 नंबर
कारनामा : भर्ती चपरासी की.. और आ‌र्म्ड लाइसेंस के जुड़ेंगे 5 नंबर

जागरण संवाददाता, हिसार : भ्रष्टाचार सिर्फ नियम तोड़कर नहीं हो सकता। नियम बनाकर भी किया जा सकता है। यह साबित कर रहा है गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय का वो विज्ञापन, जिसके तहत चपरासी की भर्ती में एडिशनल स्किल्स में आ‌र्म्ड लाइसेंस मांगा गया है। ये होगा तो मेरिट में उसके पांच अंक भी मिलेंगे। मेरिट के लिए इस तरह की योग्यता मांगने वाला गुजवि संभवत देश का भी पहला विश्वविद्यालय होगा। ऐसी योग्यता को लेकर विश्वविद्यालय को चारों ओर फजीहत झेलनी पड़ रही है।

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में 12 मार्च को चपरासी सहित विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिसकी अंतिम तिथि 15 अप्रैल है। इस पद के लिए योग्यता 10वीं पास मांगी हुई है। यानी जो 10वीं पास है वो आवेदन कर सकता है। केवल 10वीं होने भर से ही काम नहीं चलेगा। आप अप्लाई कर रहे हैं तो आपको भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी होनी जरूरी है। क्योंकि 10वीं के साथ 12वीं भी की होगी तो भी अधिकतम अंक 55 ही मिलेंगे। इसके अलावा प्रति वर्ष पांच अंकों के हिसाब से अधिकतम 35 अंक अनुभव के होंगे। इसके बाद सामाजिक व आर्थिक आधार पर अधिकतम 5 अंक और फिर एडिशनल स्किलस के भी 5 अंक होंगे।

कंप्यूटर डिप्लोमा भी चाहिए

चपरासी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया अभी पूरी भी नहीं हुई कि चपरासी की भर्ती में एडिशनल स्किलस में आ‌र्म्ड लाइसेंस के पांच नंबर मांगे जाने को लेकर बवाल हो गया है। बात केवल आ‌र्म्ड लाइसेंस की ही नहीं है। एडिशनल स्किलस के तहत आपके पास एक वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा भी होना चाहिए और प्रोफेसनल ड्राइविग लाइसेंस भी।

-----

अपने लोगों को भर्ती करने के लिए बनाए नियम

गुजवि में चपरासी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने नाम न छापने की शर्त पर आरोप लगाते हुए कहा कि चपरासी की भर्ती में गुजवि द्वारा तय की गई शर्ताें से लगता है कि वे अपने चहेतों को भर्ती में फिट करना चाह रहे हैं। इसीलिए ये हैरान करने वाली शर्तें लगाई गई हैं।

-------

फिलहाल इस बारे में मुझे जानकारी नहीं है। दस्तावेज देखने के बाद ही मैं इस बारे में कुछ कह सकता हूं।

- डा. अनिल कुमार पुंडीर, रजिस्ट्रार, गुजवि।

chat bot
आपका साथी