हो जाएं तैयार, छह दिन बाद हमारे शहर आएगी स्वच्छता टीम
जागरण संवाददाता, हिसार : छह दिन बाद 24 जनवरी को हिसार में स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू होने जा रहा है। केंद
जागरण संवाददाता, हिसार : छह दिन बाद 24 जनवरी को हिसार में स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय टीम 24 जनवरी से सर्वे शुरू करेगी जो 26 जनवरी तक जारी रहेगा। स्वच्छता टीम के इस दौरे की जैसे ही जानकारी नगर निगम को मिली वैसे ही उनके हाथ-पांव फूल गए। शहर में नगर निगम को अब भी कई क्षेत्रों में काम करने की जरूरत है। मगर निगम का फोकस स्वच्छता से अधिक फीडबैक पर ज्यादा लग रहा है। यही कारण है कि अभी तक किसी भी चौक से हार्डिग्स व पोस्टर तक नहीं उतारे गए हैं। वहीं आधे शहर में नगर निगम की टीम सिमट कर रह गई है। डाबड़ा चौक से आगे के क्षेत्र में निगम का अभी तक को कोई ध्यान नहीं है। इसके अलावा डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करना और खाली प्लाटों तक की सफाई निगम ने नहीं करवाई है। अब बचे इन छह दिनों में निगम के अधिकारी नहीं जागे तो हमारे शहर की स्वच्छता रैं¨कग पर इसका असर पड़ सकता है।
हालात अभी ये हैं कि निगम के अधिकारियों को अपने ही कर्मचारियों को स्वच्छता के बारे में जागरूक करना पड़ रहा है वो भी तब जब छह दिन बाद स्वच्छता टीम हमारे शहर में आकर सर्वे करने वाली है। नगर निगम में बुधवार को एसई रामजीलाल ने सभी निगम कर्मचारियों की बैठक बुलाई। उन्होंने सभी से स्वच्छता अभियान में जी-जान से जुटने को कहा। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि किसी भी समय टीम आकर शहर में सर्वेक्षण शुरू कर सकती है ऐसे में हमें अपने घर से ही इसकी शुरुआत करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अगर सभी कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता का जिम्मा उठा लें तो काफी हद तक शहर को स्वच्छ किया जा सकता है। इसके अलावा एसई रामजीलाल ने एफसी कॉलेज में विद्यार्थियों के बीच जाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अगर युवा शक्ति स्वच्छता को अपनी आदत में डाल ले तो वो दिन दूर नहीं जब शहर में ढूंढने से भी कचरा दिखाई नहीं देखा। अब निगम छह दिनों के अंदर शहर की जनता को जागरूक करने के अलावा प्रशासन स्वच्छ एप डाउनलोड करवाकर अपने अंकों में इजाफा कर सकता है। जिसका लाभ उसके स्वच्छ रैं¨कग में मिलेगा। वहीं निगम प्रशासन लगातार लोगों से स्वच्छ एप डाउनलोड करने की अपील कर रहा है, क्योंकि चार हजार एप कम से कम शहरवासियों को डाउनलोड करनी है, जिससे पूरे अंक निगम प्रशासन को मिल सके। अन्यथा निगेटिव मार्केट के चलते अंकों में कटौती होगी।
.................
अभी ये कदम उठाने होंगे
- डोर-टू-डोर कचरा उठाने की मुहिम सुधारनी होगी।
- खाली पड़े प्लाटों में साफ-सफाई करानी होगी।
- खुले में शौच जाने वालों पर शिकंजा कसना होगा।
- शहर में खुली अवैध डेयरियों को बंद कराना होगा।
- कचरा प्वाइंट पर ऐसी व्यवस्था बनानी होगी कि जिससे कचरा बिखर ना पाए।
- रूके गंदे पानी की निकासी करवानी होगी।
- शहर के चौक-चौराहों की सफाई।
- रेहड़ी संचालकों को डस्टबिन रखने की हिदायत देनी होगी।
- रात में रेहड़ी लगाने वालों पर शिकंजा कसना होगा।
- शहर में अवैध होर्डिंग्स व पोस्टर को हटाना होगा।
.........
निगम के अब तक के प्रयास
- शहर में जगह-जगह डस्टबिन बटवाए गए।
- रात में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई।
- जहां अभी तक सफाई नहीं हुई उन इलाकों में सफाई कराई गई।
- स्वच्छ एप व स्वच्छ मैप के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
- फीडबैक सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।
- स्कूल-कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
- एनाउसमेंट कर कूड़ा एकत्रित करने की व्यवस्था शुरू की गई।
- शहर में अवैध डेयरियों का सर्वे कवाकर इन्हें नोटिस दिए गए।
- खुले में पेशाब जाने वालों के चालान काटे गए।
- मोबाइल के जरिये स्वच्छा का प्रचार
- पार्कों में बैठक के लिए अधिक से अधिक लोगों को किया जागरूक
- कचरा बिनने वालों के आइकार्ड बनाकर उन्हें स्वच्छता प्रहरी बनाया गया।
......
नगर निगम पूरी तरह से स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए तैयार है। जहां कमियां है हम छह दिन में और मेहनत कर उसे पूरा कर लेंगे। अबकी बार हमारी रैं¨कग सुधरेगी ये मेरा विश्वास है।
- रामजीलाल, एसई, नगर निगम।