बिजली मंत्री रणजीत सिंह बोले- राजनीति में रिश्ता मायने नहीं रखता, हम दोनों सगे भाई, पर रास्‍ते हैं अलग

ऊर्जा एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह ने हिसार के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रैसवार्ता में कहा दोस्ती अलग चीज है। राजनीति में आपसी रिश्ता मायने नहीं रखता। हम भी दो सगे भाई हैं लेकिन दोनों के रास्ते अलग-अलग हैं।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Jun 2022 05:10 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jun 2022 06:02 PM (IST)
बिजली मंत्री रणजीत सिंह बोले- राजनीति में रिश्ता मायने नहीं रखता, हम दोनों सगे भाई, पर रास्‍ते हैं अलग
बिजली मंत्री बोले राजनीति में खुद की योग्यता व लोगों से जुड़ाव मायने रखता है, और कुछ नहीं

जागरण संवाददाता, हिसार। राजनीति में कोई भी रिश्ता मायने नहीं रखता। चाहे वह सगा भाई भी क्यों न हो। यह जरूरी नहीं कि आपका कोई भाई या उससे कोई रिश्ता हो। तभी राजनीति में कामयाब होंगे। सिर्फ खुद की योग्यता और लोगों से जुड़ाव ही मायने रखता है। कुछ ऐसी ही बातें बिजली व जेल मंत्री रणजीत सिंह ने हिसार के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रैसवार्ता में कही। बिजली मंत्री बोले कि दोस्ती अलग चीज है।

राजनीति में आपसी रिश्ता मायने नहीं रखता। हम भी दो सगे भाई हैं, लेकिन दोनों के रास्ते अलग-अलग हैं। बता दें कि बिजली मंत्री रणजीत सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला दोनों सगे भाई हैं। मगर राजनीति में दोनों एक-दूसरे के विपक्षी हैं। बिजली मंत्री भाई के रिश्ते को भी निभाने के लिए ओमप्रकाश चौटाला से जेल में मिलने गए थे।

जब प्रैसवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर चर्चा चली तो उनको टालते हुए बिजली मंत्री ने यह बातें कही। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बिजली मंत्री के काफी करीबी दोस्त है तो इसलिए उनके बारे में सवाल पूछा गया था कि क्या कहना चाहोगे। मगर बिजली मंत्री ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कोई तंज नहीं कसा। दूरी बनाए रखी।

उन्होंने वर्तमान विधायक कुलदीप बिश्नोई पर भी कोई तंज नहीं कसा। उन्होंने कहा कि हर कोई प्रयास करता है। जहां मर्जी चाहे वहां से चुनाव लड़े या पार्टी ज्वाइन करे। बिजली मंत्री ने कांग्रेस सरकार पर काफी तंज कसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सीमटने को है। अभी कोई अस्तित्व नहीं बचा है। कांग्रेस का समय बीत चुका है।

गठबंधन पर बोले मंत्री- जब मन चाहे इकट्ठे रहें या अलग रहे

बिजली मंत्री ने प्रैसवार्ता में कहा कि गठबंधन मजबूत है। दो पार्टी हैं। जब मन चाहे इकट्ठे रहें या अलग रहे। मतभेद हर किसी में है। चाहे वह घर हो या पति-पत्नी। आपस में झगड़े होते रहते है। पहले दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला लिया था, पर अब दोनों साथ चुनाव लड़ रही है तो अच्छी बात है।

chat bot
आपका साथी