राम मंदिर निर्माण ऐतिहासिक पल

अयोध्या में राम मंदिर का भव्य नींव पूजन 5 अगस्त किया जाएगा। इस शुभ अवसर के लिए हिसार के चौधरीवास धाम से पावन मिट्टी अयोध्या भेजी गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 07:05 AM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 07:05 AM (IST)
राम मंदिर निर्माण ऐतिहासिक पल
राम मंदिर निर्माण ऐतिहासिक पल

जागरण संवाददाता, हिसार : अयोध्या में राम मंदिर का भव्य नींव पूजन 5 अगस्त किया जाएगा। इस शुभ उपलक्ष्य में राम जन्म भूमि तीर्थक्षेत्र व विश्व हिदू परिषद द्वारा देश की पावन नदियों का जल व तीर्थ स्थानों से मिट्टी लाकर मंदिर में प्रयोग करने का आह्वान किया गया है।

सोमवार को चौधरीवास स्थित श्री पंचमुखी बालाजी धाम से दरबार की पावन रज लेने विश्व हिदू परिषद हिसार व सिरसा के पदाधिकारी पहुंचे। यहां उन्होंने पवन कुमार जोशी के कर- कमलों से दरबार की पावन मिट्टी प्राप्त की। सोनू जोशी व मोनू जोशी ने राम मंदिर निर्माण को एक ऐतिहासिक व स्वर्णिम पल बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिन्दू की आशा साकार होने जा रही है। श्री संकटमोचन बालाजी महाराज के पावन धाम की रज उन्हीं के प्रभु परम आराध्य श्री राम के मंदिर निर्माण में उपयोग होना भक्तों के लिए हर्ष की बात है।

इस अवसर पर श्री पंचमुखी बालाजी ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं विश्व हिदू परिषद हिसार जिलाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता, संजीव चौहान, मुन्ना बजरंगी, बजरंग दल से व हरिकिशन गोयल जिलाध्यक्ष सिरसा व सिरेश गोयल, जिला सेवा प्रमुख, सिरसा विहिप के सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी