धूप और बादलों में चल रही आंखमिचोली, बारिश का अभी भी इंतजार Hisar news

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक जिले में हल्की बारिश के आसार हैं। बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।

By manoj kumarEdited By: Publish:Sat, 06 Jul 2019 12:58 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jul 2019 12:29 PM (IST)
धूप और बादलों में चल रही आंखमिचोली, बारिश का अभी भी इंतजार Hisar news
धूप और बादलों में चल रही आंखमिचोली, बारिश का अभी भी इंतजार Hisar news

जेएनएन, हिसार। बीते दो तीन दिनों से बादल तो छाए रहते हैं मगर बारिश नहीं हो रही है। मगर बादल छाने से गर्मी से हल्‍की राहत मिली है। उमस का सिलसिला अभी भी बना हुआ है। रविवार को भी बादलों और धूप में आंखमिचोली बनी रही। इससे पहले शनिवार को उमस से लोग परेशान रहे और दिनभर बारिश का इंतजार करते रहे। हालांकि देर रात को फिर मौसम में बदलाव हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई और यह 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक जिले में हल्की बारिश के आसार हैं। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। विभाग के मुताबिक 8 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा और हल्की से मध्यम बारिश होगी। जिसके कारण तापमान में गिरावट हो सकती है। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में जिले में बारिश होने की संभावना है।

वहीं किसानों के लिए यह बारिश बेहद फायदेमंद साबित होगी, बारिश इस बार देरी से शुरू हो रही है, मानसून भी करीब एक सप्‍ताह की देरी से हरियाणा में पहुंचने वाला है। धूप कम रही तो सही मगर धूप ज्‍यादा रही तो बारिश नहीं होने की सूरत में फसलों के लिए नुकसानदायी साबित होगा।

chat bot
आपका साथी