पंजाब विधानसभा चुनाव : कड़ाके की ठंड के बावजूद हरियाणा बार्डर पर कड़ी सुरक्षा, वाहनों की जांच के बाद ही एंट्री

पंजाब चुनाव को लेकर जिला सिरसा में छह सीमाएं लगती हैं जहां पुलिस संयुक्त रूप से नाकेबंदी कर रही है। पंजाब चुनाव को लेकर सिरसा पुलिस अधीक्षक व मानसा पुलिस अधीक्षक के बीच बैठक हुई थी जिसके बाद से जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Sun, 16 Jan 2022 12:56 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jan 2022 12:56 PM (IST)
पंजाब विधानसभा चुनाव : कड़ाके की ठंड के बावजूद हरियाणा बार्डर पर कड़ी सुरक्षा, वाहनों की जांच के बाद ही एंट्री
विधानसभा चुनाव को लेकर पंजाब बार्डर वाहनों की चेकिंग जारी।

भूषण शर्मा, रोड़ी। 14 फरवरी को पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जिला में भी हलचल दिखाई देने लगी है। पंजाब से सटे बार्डर एरिया पर पंजाब पुलिस के जवानों के साथ साथ 50वीं बटालियन और आइटीबीटी के जवान मुश्तैद है। उधर हरियाणा सीमा पर भी सिरसा पुलिस सतर्कता बरत रही है। रात करीब 11 बजे जब कड़ाके की ठंड थी, इक्का दुक्का वाहन चालक ही पंजाब की तरफ से आते जाते दिखाई दिये। रोड़ी में गोशाला के समीप पंजाब पुलिस व सुरक्षा बलों के द्वारा नाकेबंदी की हुई है। 50वीं बटालियन के एएसआइ केवल कृष्ण, आइटीबीटी से हेड कांस्टेबल जय प्रकाश, थाना सरदूलगढ़ से होमगार्ड मक्ख्न सिंह पंजाब में एंट्री करने वाले हर वाहन की तलाशी ले रहे थे। वाहन चालक का नाम पता पूछकर व उसके गंतव्य के बारे में जानकारी ले रहे थे। इधर सिरसा जिले में रोड़ी थाना की पुलिस टीम भी सतर्क दिखाई दी। जवान सतगुरु सिंह व अन्य जवान वाहन चालकों से पूछताछ करते दिखाई दिये। 

रातभर को मुश्तैदी तैनात रहते हैं पुलिस और सुरक्षा बल जवान

पंजाब चुनाव को लेकर जिला सिरसा में छह सीमाएं लगती हैं जहां पंजाब व सिरसा पुलिस संयुक्त रूप से नाकेबंदी कर रही है। पंजाब चुनाव को लेकर सिरसा पुलिस अधीक्षक व मानसा पुलिस अधीक्षक के बीच बैठक हुई थी, जिसके बाद से जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सिरसा जिले में डबवाली, कालांवाली, रोड़ी, बड़ागुढ़ा तथा सिरसा एरिया की सीमाएं पंजाब से लगती है।  

5 डिग्री तापमान, कंपकंपा देने वाली ठंड

रात के समय हालांकि धुंध व कोहरा नहीं था लेकिन कंपकंपा देने वाली ठंड थी। रात के समय पारा पांच डिग्री तक पहुंचा हुआ था। वाहन चालक भी गर्म कपड़े पहने व गाड़ियों में हीटर चला कर अपने गंतव्य की ओर जाते दिखे। पंजाब बार्डर पर पुलिस जवान भी सर्दी से बचाव के लिए अलाव तापते दिखे। रात के समय तूड़ी इत्यादि लेकर आ रहे ओवरलोडिड वाहन भी निकल रहे थे, जिनके चारों तरफ बचाव के लिए लाइटें लगाई हुई थी।

chat bot
आपका साथी