हिसार नगर निगम में एनडीसी को लेकर प्रॉपर्टी टैक्स शाखा व इंजीनियरिंग ब्रांच युद्धस्तर कर रही कार्य

प्रॉपर्टी टैक्स टैक्स इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह ने बताया कि एनडीसी को लेकर नई गाइडलाइन आई है। उसे अनुरूप प्रॉपर्टी टैक्स शाखा के पोर्टल से एनडीसी का निपटान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुबह सात बजे से एनडीसी के निपटान को लेकर कर्मचारी लगे हुये है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 01:32 PM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 01:32 PM (IST)
हिसार नगर निगम में एनडीसी को लेकर प्रॉपर्टी टैक्स शाखा व इंजीनियरिंग ब्रांच युद्धस्तर कर रही कार्य
प्रॉपर्टी टैक्स छूट का आखिरी दिन होने के साथ साथ दोनों कार्य एक साथ किये जा रहे है।

हिसार। जेएनएन। हिसार में शहरवासियों को प्रॉपर्टी बेचने व अन्य कार्यों के लिये नगर निगम प्रशासन से एनडीसी नो ड्यूज सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से पूर्व में एनडीसी को लेकर ऑन लाइन सिस्टम लागू किया गया था। जिसे हाल ही में अपडेट किया गया है। ऐसे में 365 एनडीसी साफ्टवेयर अपडेशन के कारण पेंडिंग हो गई थी। इन्हीं पेंडिंग का निपटान करने के लिये बुधवार को अलसुबह प्रॉपर्टी टैक्स शाखा और भवन शाखा व इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे। तीनों ब्रांचों द्वारा एनडीसी निपटान का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

प्रॉपर्टी टैक्स टैक्स इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह ने बताया कि एनडीसी को लेकर नई गाइडलाइन आई है। उसे अनुरूप प्रॉपर्टी टैक्स शाखा के पोर्टल से एनडीसी का निपटान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुबह सात बजे से एनडीसी के निपटान को लेकर कर्मचारी लगे हुये है। प्रॉपर्टी टैक्स छूट का आखिरी दिन होने के साथ साथ दोनों कार्य एक साथ किये जा रहे है। एनडीसी के निपटान को लेकर विशेष रूप से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

वहीं एक्सईएन जयवीर डूडी व एक्सईएन संदीप सिहाग ने बताया कि नो ड्यूज सर्टीफिकेट को लेकर कार्य तेजी से चल रहा है। 365 में 100 एनडीसी का निपटान सात  बजे से 10 बजे तक किया जा चुका है। एनडीसी को लेकर शहरवासियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। पोर्टल के अपडेशन के कारण एनडीसी पेंडिंग रह गई थी।

chat bot
आपका साथी