श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर प्रभात फेरी निकाली

जागरण संवाददाता हिसार गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में महान संत एवं सिख

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Nov 2019 01:20 AM (IST) Updated:Sun, 03 Nov 2019 06:40 AM (IST)
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर प्रभात फेरी निकाली
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर प्रभात फेरी निकाली

जागरण संवाददाता, हिसार:

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में महान संत एवं सिख प्रवर्तक श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत शनिवार को प्रभात फेरी निकाली गई। गुरु जम्भेश्वर जी महाराज धार्मिक अध्ययन संस्थान में यात्रा का स्वागत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने किया। इस अवसर पर फिजिक्स विभाग की प्रो. सुनीता श्रीवास्तव व कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सुनीता रानी भी उपस्थित रहीं।

प्रो. सुनीता रानी ने बताया कि प्रभात फेरी के पश्चात गुरु जम्भेश्वर जी महाराज धार्मिक अध्ययन संस्थान में गुरुवाणी का कीर्तन किया गया तथा प्रसाद भेंट किया गया। इस अवसर पर प्रो. एससी गोयल, डा. विक्रमजीत सिंह, मुकेश अरोड़ा, संतोख सिंह, सरदार जगजीत सिंह, कुलवंत सिंह, इन्द्रजीत सिंह चावला, रणजीत सिंह, अजयपाल सिंह चावला, हरजीत सिंह चावला, सोनू सिंह खुराना, सवरण सिंह मदान, परमिन्द्र सिंह, गगन कठुरिया, खालसा सेवा दल, गुरुद्वारा साहिब मॉडल टाऊन के सदस्य व शहर से गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी