बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह भी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी, होम क्‍वारंटाइन हुए

ऊर्जा एवं जेल मंत्री चौ. रणजीत सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक दिन पहले ही उनके सैंपल लिए गए थे जिसके बाद जांच में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हो गई।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sat, 29 Aug 2020 01:38 PM (IST) Updated:Sat, 29 Aug 2020 01:38 PM (IST)
बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह भी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी, होम क्‍वारंटाइन हुए
बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह भी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी, होम क्‍वारंटाइन हुए

सिरसा, जेएनएन। ऊर्जा एवं जेल मंत्री चौ. रणजीत सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक दिन पहले ही उनके सैंपल लिए गए थे जिसके बाद जांच में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हो गई। बिजली मंत्री ने खुद ही कोरोना पॉजिटिव होने व होम क्वारेंटाइन होने की जानकारी दी है। अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि उनका स्वास्थ्य ठीक है परंतु चिकित्सकों की सलाह पर होम क्वारेंटाइन हो गए हैं। उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि कुछ दिनों में जो लोग उनके संपर्क में आए हैं वो आइसोलेट हो और अपनी जांच करा लें। बता दें कि सेशन से एक दिन पहले ही उन्होंने जांच करवाई थी। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी लेकिन शुक्रवार को दिए गए सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री व कई अन्य मंत्री कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।



शनिवार को सिरसा में आए 28 नए केस
सिरसा। शनिवार को सिरसा में 28 नए पॉजिटिव केस आए हैं जिनमें से ज्यादातर केस सिरसा शहर के हैं। इसके अलावा ऐलनाबाद से चार, बप्पां, झोरड़रोही, रानियां, ओढां से एक-एक, पन्नीवालामोटा से दो नए केस आए हैं। सीएमओ डा. एसके नैन ने बताया कि जिले में अब 485 एक्टिव केस हैं। 242 होम आइसोलेशन में तथा 243 अस्पताल में दाखिल हैं। 783 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 631 की रिपोर्ट आनी अभी बकाया है।

सितंबर माह में हिसार में होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित

हिसार। कोरोना महामारी के मद्देनजर हरियाणा के ऊर्जा एवं जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह के सितंबर माह में हिसार जिले में होने वाले सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए एक प्रवक्ता ने बताया कि बिजली की समस्याओं को लेकर हिसार के लोक निर्माण विश्राम गृह में होने वाला जनसुनवाई कार्यक्रम भी इस बार स्थगित किया गया है। इसके लिए 3 सितंबर की तिथि निर्धारित की गई थी। इसके अतिरिक्त सितंबर माह में होने वाले अन्य सभी कार्यक्रमों को भी आगामी आदेशों तक रद्द कर दिया गया है।

बता दें कि चौधरी रणजीत सिंह बीते कई दिनों से लोगों के संपर्क में आते रहे हैं। हिसार में भी उन्‍होंने हाल में ही जन समस्‍याएं सुनीं थी। इससे पहले भी वे जनता के बीच आते रहे हैं। मगर वे कोरोना संक्रमति नहीं हुए थे। मगर अब एक रिपोर्ट में वे पॉजिटिव मिले हैं। इससे पहले उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आती रही है। सिरसा जिले में भी कोरोना चरम पर है और रणजीत सिंह का निवास स्‍थान भी इसी जिले में है।

chat bot
आपका साथी