जान है प्यारी तो मास्क जरूरी : एएसआइ

बालसमंद चौकी की टीम ने बताया कि लोग अभी भी सड़कों पर बिना मास्क के घूम रहे हैं। इन्हें देखकर लगता है कि अभी भी लोगों में जागरूकता का अभाव है। इसलिए उन्होंने मास्क बांटने की योजना बनाई। चौकी इंचार्ज एएसआइ ने बताया कि लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया और बताया कि जान है प्यारी तो मास्क है जरूरी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 08:42 AM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 08:42 AM (IST)
जान है प्यारी तो मास्क जरूरी : एएसआइ
जान है प्यारी तो मास्क जरूरी : एएसआइ

संवाद सहयोगी, बालसमंद : हरियाणा-राजस्थान सीमा और क्षेत्र के अन्य गांवों में बालसमंद पुलिस ने लोगों को मास्क वितरित कर कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। राजस्थान नाके पर आवागमन करने वाले चालकों को भी मास्क बांटे।

बालसमंद चौकी की टीम ने बताया कि लोग अभी भी सड़कों पर बिना मास्क के घूम रहे हैं। इन्हें देखकर लगता है कि अभी भी लोगों में जागरूकता का अभाव है। इसलिए उन्होंने मास्क बांटने की योजना बनाई। चौकी इंचार्ज एएसआइ ने बताया कि लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया और बताया कि जान है प्यारी तो मास्क है जरूरी। टीम ने साथ ही महामारी से बचाव हेतु आरोग्य सेतु एप भी मोबाइल में डाउनलोड करने के बारे में जागरूक किया।

chat bot
आपका साथी