चालान काटने की बजाय पुलिस ने बांटे मास्क

बता दें कि प्रदेश भर में पुलिस द्वारा मास्क ना लगाने वालों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। जो भी बगैर मास्क मिलेगा पुलिसकर्मी उसे मास्क देकर इसके फायदे बताएंगे। पुलिस अभी तक मास्क न लगाने वाले 3841 लोगों के चालान काट चुकी है। मास्क ना लगाने पर 500 रुपये का जुर्माना अदा करना होगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 08:42 AM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 08:42 AM (IST)
चालान काटने की बजाय पुलिस ने बांटे मास्क
चालान काटने की बजाय पुलिस ने बांटे मास्क

संवाद सहयोगी, हांसी : मास्क लगाए बगैर सड़कों पर घूमने वालों पर कार्रवाई करने के बजाया पुलिस दो दिन तक उन्हें जागरूक करेगी। इस दौरान लोगों को मास्क बांटे जाएंगे। सोमवार से शुरू हुए इस अभियान के तहत पुलिस ने मास्क देने के साथ ही लोगों को जागरूक किया। बस स्टैंड सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाया गया।

बता दें कि प्रदेश भर में पुलिस द्वारा मास्क ना लगाने वालों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। जो भी बगैर मास्क मिलेगा, पुलिसकर्मी उसे मास्क देकर इसके फायदे बताएंगे। पुलिस अभी तक मास्क न लगाने वाले 3841 लोगों के चालान काट चुकी है। मास्क ना लगाने पर 500 रुपये का जुर्माना अदा करना होगा। पुलिस के अलावा नगर परिषद द्वारा भी चालान काटे जाते हैं। जिला पुलिस प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने बताया कि 12 अगस्त से जो भी बिना मास्क लगाए मिलेगा, उसका चालान काटा जाएगा।

वहीं बालसमंद में हरियाणा-राजस्थान सीमा और क्षेत्र के अन्य गांवों में बालसमंद पुलिस ने लोगों को मास्क वितरित कर कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। राजस्थान नाके पर आवागमन करने वाले चालकों को भी मास्क बांटे।

बालसमंद चौकी की टीम ने बताया कि लोग अभी भी सड़कों पर बिना मास्क के घूम रहे हैं। इन्हें देखकर लगता है कि अभी भी लोगों में जागरूकता का अभाव है। इसलिए उन्होंने मास्क बांटने की योजना बनाई। चौकी इंचार्ज एएसआइ ने बताया कि लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया और बताया कि जान है प्यारी तो मास्क है जरूरी। टीम ने साथ ही महामारी से बचाव हेतु आरोग्य सेतु एप भी मोबाइल में डाउनलोड करने के बारे में जागरूक किया।

chat bot
आपका साथी