आठ वर्षीय बच्चे के साथ उसके परिवार के ही किशोर ने किया कुकर्म

मां ने कहा कि अपने दो बच्चों को घर छोड़कर वह लकड़ी लेने के लिए गई हुई थी। जब वापस आई तो उसका 8 वर्षीय एक लड़का रो रहा था। बच्चे ने मां को बताया कि किशोर ने उसके साथ गलत काम किया है

By manoj kumarEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 02:37 PM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 07:09 PM (IST)
आठ वर्षीय बच्चे के साथ उसके परिवार के ही किशोर ने किया कुकर्म
आठ वर्षीय बच्चे के साथ उसके परिवार के ही किशोर ने किया कुकर्म

हांसी, हिसार, जेएनएन। शहर की एक कॉलोनी में आठ साल के बच्चे के साथ उसके परिवार के ही एक किशोर ने कुकर्म कर दिया। पुलिस ने बच्चे की मां की शिकायत पर किशोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में बच्चे की मां ने कहा कि अपने दो बच्चों को घर छोड़कर वह लकड़ी लेने के लिए गई हुई थी। जब वापस आई तो उसका 8 वर्षीय एक लड़का रो रहा था।

पीडि़त बच्चे ने मां को बताया कि पड़ोस में रहने वाले किशोर ने उसके साथ गलत काम किया है। इसके बाद परिजनों ने इस मामले की पुलिस को सूचना दी। अनाज मंडी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची व आरोपित किशोर को हिरासत में ले लिया। पीडि़त बच्चा तीसरी कक्षा में पढ़ता है। बच्चे का सिविल अस्पताल में तीन डाक्टरों की टीम ने मेडिकल किया है। फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

--8 साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने की शिकायत मिली है और बच्चे का मेडिकल करवाया गया है। आरेापित  बच्चे की रिश्तेदारी में ही बताया जा रहा है। आरोपित बालिग है नाबालिग, इस बारे में जांच की जा रही है।

रामकुमार, अनाज मंडी चौकी इंचार्ज।

chat bot
आपका साथी