सीवरेज और पेयजल समस्या से त्रस्त लोगों ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, हांसी : सीवरेज व पेयजल समस्या से परेशान आर्य नगर व उत्तम नगर की महिलाओं ने सोमवार को

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 01:38 AM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 01:38 AM (IST)
सीवरेज और पेयजल समस्या से त्रस्त लोगों ने किया प्रदर्शन
सीवरेज और पेयजल समस्या से त्रस्त लोगों ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, हांसी : सीवरेज व पेयजल समस्या से परेशान आर्य नगर व उत्तम नगर की महिलाओं ने सोमवार को जनस्वास्थ्य विभाग में जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं के आक्रोशित तेवरों को देखते हुए एक्सईएन अपने कार्यालय से रफूचक्कर हो गए। करीब एक घंटे तक आर्य नगर की महिलाओं बाला, रोशनी, सरला, मुर्ति, किरण, गुड्डी, ममता, मिनाक्षी, प्रीती, ओमी, मौजी, मनोज, कपिल, गौरव ने पार्षद देवेंद्र मुवाल उर्फ मीनू के नेतृत्व में एक्सईएन दफ्तर का घेराव किए रखा। इसके बाद एक्सइएन मौके पर आए और महिलाओं को शांत करवाने का प्रयास किया।

लंबे समय से जनस्वास्थ्य विभाग के लापरवाह रवैये से परेशान आर्य नगर व उत्तम नगर वासियों ने पहले तो कालोनी में ही विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया इसके बाद विभाग के कार्यालय में जाकर जोरदार नारेबाजी करते हुए एक्सईएन को जमकर खरी खोटी सुनाई। वहीं उत्तम नगर निवासी अनीता चौधरी, संतोष, कमलेश, निर्मला, उषा ने कहा कि सीवर का पानी गलियों में जमा होने से रास्ता बंद हो जाता है और उन्हें गंदे पानी के बीच में से होकर उन्हें गुजरना पड़ता है। आक्रोशित महिलाएं जबरदस्ती मौके का निरीक्षण करने की बात पर अड़ गई। महिलाओं के तेवरों को देखते हुए एक्सइएन मौके पर जाने के लिए विवश हो गए व आखिर आर्य नगर व उत्तम नगर में जाकर समस्याओं का जायजा लिया। मूलभूत सुविधाएं ना मिलने से परेशान लोगों ने कहा कि कई सालों से उनके इलाके में सीवरेज व पेजयल की समस्या बनी हुई है लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। एक्सईएन ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द कालोनीवासियों की समस्याओं का निदान करवाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी