त्‍योहारी सीजन बीत‍ने के बावजूद कम नहीं हो रहे प्‍याज और टमाटर के भाव

अब सब्जियों की कीमत में कमी आनी शुरू हो गई है। बावजूद इसके टमाटर और प्याज के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 03 Nov 2019 03:31 PM (IST) Updated:Sun, 03 Nov 2019 03:31 PM (IST)
त्‍योहारी सीजन बीत‍ने के बावजूद कम नहीं हो रहे प्‍याज और टमाटर के भाव
त्‍योहारी सीजन बीत‍ने के बावजूद कम नहीं हो रहे प्‍याज और टमाटर के भाव

हिसार/झज्जर, जेएनएन। पिछले दिनों त्योहारी सीजन होने के कारण सब्जियों की मांग बढ़ गई थी। मांग बढऩे के साथ-साथ सब्जियों की कीमत में भी 4-5 रुपये की बढ़ोतरी हो गई थी। मगर अब सब्जियों की कीमत में कमी आनी शुरू हो गई है। बावजूद इसके टमाटर और प्याज के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में टमाटर और प्‍याज ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। मंडी में फूल गोभी, धनिया, भिंडी, मूली, गाजर, बैंगन, मेथी व घीया आदि सब्जियां मंडी में पहुंच रही है। जिससे इनकी कीमत में खासी गिरावट देखी जा रही है। अब तक ये सब्जियां बाहर से आती थी, इसलिए इनका किराया व खराब होने की संभावना के चलते कीमत अधिक थी। अब मंडी में आसपास के क्षेत्र की सब्जियां पहुंच रही हैं। जिससे लोगों को ताजा व कम कीमत पर सब्जी मिल रही हैं। सबसे अधिक कीमत धनिया की 90 फीसद तक कम हुई है।

सब्जी         एक माह पहले कीमत    अब कीमत

मूली                35-40                   8-10

धनिया             150-200              15-20

गाजर              60                       35-40

बैंगन                35                      12-15

फूल गोभी         30                      10

पत्ता गोभी          50                      45

मेथी                 40                       20

टमाटर             50                       45

प्याज               60                        50

आलू               15                       13-15

घीया              15-16                    8-10

नोट : सभी भाव थोक के प्रति किलोग्राम के हिसाब से हैं।

ये बोले ग्राहक

* गुभाना निवासी कलावती ने कहा कि अब पहले से सब्जियां सस्ती हुई हैं। इससे उन्हें लाभ मिल रहा है। सब्जी महंगी होने पर खरीददारी करते समय अधिक सोच-विचार करना पड़ता था।

* घोसियान मोहल्ला निवासी हुकमचंद वत्स ने बताया कि टमाटर की कीमत में कोई खास अंतर नहीं आया है। बाकि सब्जियों के दाम कम हुए हैं। इससे जेब पर पडऩे वाला बोझ भी कम हुआ है।

* सरोज देवी ने बताया कि सब्जियों के दाम कम होने से वे अब पहले के मुकाबले उन्हीं रुपये में अधिक सब्जी खरीद सकती है। साथ ही उनका अतिरिक्त खर्च नहीं बढ़ेगा।

* आर्य नगर निवासी संतोष सहरावत ने कहा कि टमाटर व प्याज की कीमत में कोई फर्क नहीं हो रहा। लगभग हर सब्जी में प्याज व टमाटर की जरूरत पड़ती है।

* कलोई निवासी जीतङ्क्षसह ने कहा कि टमाटर के दाम कम नहीं हो रहे। न ही प्याज की कीमत में कोई गिरावट हो रही है। जिस कारण सब्जियां खरीदने में जेब खर्च अधिक होता है।

chat bot
आपका साथी