अब एवरेस्ट पर 24 घंटे रुक वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाएगा माउंट एल्‍ब्रुस फतह कर लौटा हिसार का रोहताश

अब तक 21 घंटे का है रिकॉर्ड आज तक दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर 24 घंटे नहीं रुक पाया कोई शख्स। नेपाल के बाबू श्री के नाम है रिकॉर्ड अब रोहताश तोड़ेगा रिकॉर्ड

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 07 Feb 2020 01:44 PM (IST) Updated:Fri, 07 Feb 2020 01:44 PM (IST)
अब एवरेस्ट पर 24 घंटे रुक वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाएगा माउंट एल्‍ब्रुस फतह कर लौटा हिसार का रोहताश
अब एवरेस्ट पर 24 घंटे रुक वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाएगा माउंट एल्‍ब्रुस फतह कर लौटा हिसार का रोहताश

हिसार, जेएनएन। यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस को फतह करके आए गांव मलापुर निवासी रोहताश खिलेरी एक बार फिर हिसार का नाम रोशन करने जा रहे हैं। रोहताश माउंट एवरेस्ट पर 24 घंटे रुकने का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। अभी तक यह रिकॉर्ड नेपाल के नाम है। नेपाल के बाबू श्री के नाम यह रिकॉर्ड है। नेपाल के बाबू श्री ने 1999 में 21 घंटे चोटी पर रुककर रिकॉर्ड बनाया था। आज तक यह रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया था। अब रोहताश यह रिकॉर्ड तोड़कर देश का नाम रोशन करना चाहता है।

एक अप्रैल से इसका कैंप शुरू होगा। इससे पहले रोहताश हिमाचल की वादियों में रहकर 40 दिन पहाड़ों की चोटियों पर 24 घंटे रुकने का अभ्यास करेंगे। अभी हाल ही में रोहताश ने विंटर व समर सीजन में यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रु्स को फतह करके पहले भारतीय पर्वतारोही का रिकॉर्ड बनाया था।

वहीं इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने विंटर सीजन में इस चोटी पर जाने का भारतीय रिकॉर्ड बनाया था। विंटर सीजन में अभी तक कोई भी भारतीय पर्वतारोही इस चोटी पर नहीं पहुंचा है। ऐसे में रोहताश के एवरेस्ट पर चढ़कर 24 घंटे रुकने की पूरी संभावना है।

रोहताश का हिसार पहुंचने पर स्वागत

यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी फतह करने के बाद गुरुवार को रोहताश का हिसार पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा नेत्री एवं आदमपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहीं सोनाली फोगाट व ग्रामीणों ने खुली जीप में बैठाकर रोहताश खिलेरी का रोड शो निकाला। रोड शो का फूल मालाओं से जगह-जगह स्वागत किया गया। दोपहर 12 बजे निकला रोड शो शाम पांच बजे गांव मलापुर में जाकर समाप्त हुआ। गांव का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने पर सरपंच की ओर से रोहताश खिलेरी के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया और फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान रोहताश खिलेरी ने सोनाली फोगाट से अप्रैल में शुरू होने वाले अभियान के बारे में बताया और हरियाणा सरकार से उनके लिए इस अभियान में मदद की अपील की। सोनाली फोगाट ने रोहताश को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी