हिसार सिविल अस्पताल में नहीं है गायनी डाक्टर, रिटायर और पीएचसी के डाक्टर से करवानी पड़ रही डिलीवरी

हिसार सिविल अस्पताल में गायनी डाक्टर नहीं है। रिटायर और पीएचसी के डाक्टर से करवानी पड़ रही डिलीवरी। पिछले करीब डेढ़ महीने से यहां पर नियमित चिकित्सक नहीं है। इस कारण दिसंबर की शुरुआत में यहां एक महिला चिकित्सक की आन काल ड्यूटी लगाई गई थी।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 04:28 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 04:28 PM (IST)
हिसार सिविल अस्पताल में नहीं है गायनी डाक्टर, रिटायर और पीएचसी के डाक्टर से करवानी पड़ रही डिलीवरी
हिसार सिविल अस्पताल में गायनी डाक्टर नहीं है।

जागरण संवाददाता, हिसार। हिसार के सिविल अस्पताल में पिछले दो महीने में एक एक करके तीन गायनी नौकरी छोड़कर जा चुकी है। जिसके चलते अब सिविल अस्पताल में एक रिटायर डाक्टर और पीएचसी से डाक्टर को बुलाकर काम चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि सिविल अस्पताल हिसार में प्रतिदिन डेढ़ सौ के करीब गर्भवती महिलाएं चेकअप और डिलिवरी केस के लिए आती हैं। वहीं 10 से 15 डिलिवरी के केस रोजाना आते हैं। इनमे तीन से चार सिजेरियन डिलीवरी के केस भी प्रतिदिन आते हैं।


नहीं है नियमित चिकित्सक

पिछले करीब डेढ़ महीने से यहां पर नियमित चिकित्सक नहीं है। इस कारण दिसंबर की शुरुआत में यहां एक महिला चिकित्सक की आन काल ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन वह चिकित्सक भी अब नौकरी छोड़ कर जा चुकी है। जिस कारण यहां पर नियमित चिकित्सक की भारी कमी हो गई है। इस कारण यहां से प्रतिदिन गर्भवती महिलाओं के केस अग्रोहा मेडिकल में रेफर किए जा रहे हैं। नियमित चिकित्सक न होने के कारण यहां पर स्टाफ नर्सों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि गंभीर हालत में गर्भवती महिलाएं डिलीवरी और चेकअप के लिए आती है तो वे उनका उपचार नहीं कर पाती। कई गंभीर मामलों में सिजेरियन डिलीवरी भी करवानी पड़ जाती है।

रिटायर डाक्टर से चलाया जा रहा काम

अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स बिना गायनी के डिलीवरी नहीं कर पाती तो उन्हें इन मामलों को मजबूरी में रेफर करना पड़ता है। साथ ही सामान्य डिलीवरी केस में भी मरीज को छुट्टी कब देनी है और कितने दिन उपचार करवाना है। इन बातों का फैसला भी गायनी चिकित्सक को लेना होता है। लेकिन चिकित्सक न होने के कारण  गर्भवती महिलाओं को छुट्टी दिलवाने के लिए भी स्वजन को चक्कर काटने पड़ते है। मामले में पीएमओ डा गोविंद गुप्ता का कहना है कि उन्होंने गायनी चिकित्सक के लिए उच्च अधिकारियों को डिमांड भेजी हुई है। अभी तक वहां से कोई अप्रूवल नहीं आई है। तब तक एक रिटायर डाक्टर और पीएचसी से डाक्टर बुला कर काम चलाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी