देवरानी सुनैना के मुकाबले चुनाव लडऩे पर नैना बोली- हम दाएं- बाएं नहीं झांकते, काम करते हैं

इनेलो का नाम लिए बिना नैना चौटाला ने कहा कि जब उनकी पार्टी को चप्पल का निशान मिला था तब कुछ लोगों ने मजाक उड़ाया था। लेकिन हमारी तो उससे भी पब्लिसिटी ही हुई थी

By manoj kumarEdited By: Publish:Mon, 01 Apr 2019 06:49 PM (IST) Updated:Mon, 01 Apr 2019 06:49 PM (IST)
देवरानी सुनैना के मुकाबले चुनाव लडऩे पर नैना बोली- हम दाएं- बाएं नहीं झांकते, काम करते हैं
देवरानी सुनैना के मुकाबले चुनाव लडऩे पर नैना बोली- हम दाएं- बाएं नहीं झांकते, काम करते हैं

झज्जर, जेएनएन। गांव खुड्डन में आयोजित हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम में नैना चौटाला ने भाजपा को जमकर कोसा। उन्होंने भाजपा पर प्रदेश में अव्यवस्था फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अव्यवस्था के मामले में तो हरियाणा ने बिहार को भी पीछे छोड़ दिया है। प्रदेश में बहन- बेटियां सुरक्षित नहीं है। प्रतिदिन दुष्‍कर्म, छेडख़ानी के मामले सामने आ रहे है। 

सरकार का बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का नारा केवल कागजों तक ही सीमित है। सरकार द्वारा ना तो महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कोई प्रबंध किए जा रहे है और ना ही लड़कियों की शिक्षा के लिए नए कॉलेज बनवाए गए है। उन्होंने कहा कि जजपा का एजेंडा, शिक्षित महिला- सुरक्षित हरियाणा है। इनेलो का नाम लिए बिना नैना चौटाला ने कहा कि जब उनकी पार्टी को चप्पल का निशान मिला था, तब कुछ लोगों ने मजाक उड़ाया था। लेकिन हमें इस बात से फर्क नहीं पड़ता, हमारी तो उससे भी पब्लिसिटी ही हुई थी।

उन्होंने लोगों से चप्पल पहन कर चप्पल के निशान का बटन दबाने का आहवान किया। इस दौरान उन्होंने  हरी चुनरी चौपाल के 50 कार्यक्रमों के आयोजनों केबाद इसका नाम लहरिया चौपाल रखने की भी घोषणा की। कार्यक्रम के बाद नैना चौटाला पत्रकारों से भी बातचीत की। जब उनसे इनेलो द्वारा  उनके मुकाबले  देवरानी सुनैना चौटाला को मैदान में  उतारे जाने का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह और उनकी पार्टी दाएं- बाएं  नहीं झांकते, अपना काम करते है। उन्होंने कहा कि जेजेपी में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत चाहे किसी भी पार्टी या वर्ग से हो।

बुढ़ापा पेंशन बढ़ाकर 3000 हजार रूपये प्रति माह करने की घोषणा

नैना चौटाला ने मंच से जेजेपी की सरकार बनने पर किसानों के कर्ज माफ करने, महिलाओं को नौकरियों में पुरूषों के बराबर हक देने, बुढ़ापा पेंशन बढ़ाकर 3000 हजार रूपये प्रति माह करने, वृद्धावस्था पेंशन के लिए महिलाओं की उम्र घटा कर 55 वर्ष व पुरूषों की 58 वर्ष करने की घोषणा की। निजी उद्योगों में हरियाणा के युवाओं के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण लागू करने और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने की भी बात कही।

... आज त लुगाईयां ने कति चाल्या पाड़ दिया

महिलाओं की भीड़ देख नैना चौटाला गदगद नजर आई और अपने भाषण की शुरूआत ठेठ अंदाज में कह कर की ... आज त लुगाईयां ने कति चाल्या पाड़ दिया। इतणी घणी भीड़ मन्ने कदे भी ना देखी। प्रोग्राम त इब त पहल्यां 40 कर दिए, पर इसका कोई तौड़ ना सै। नैना के यह शब्द सुन महिलाओं ने भी हाथ उठा कर अपना समर्थन नैना के प्रति व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी