एस्मा लगाने के बावजूद जिले के 513 बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जारी रखा धरना

बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने गुरुवार को चौथे दिन भी अनिश्चितकालीन काम छोड़ो हड़ताल जारी रखी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Aug 2018 02:43 PM (IST) Updated:Fri, 31 Aug 2018 03:44 PM (IST)
एस्मा लगाने के बावजूद जिले के 513 बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जारी रखा धरना
एस्मा लगाने के बावजूद जिले के 513 बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जारी रखा धरना

जेएनएन, हिसार : बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने सरकार द्वारा एस्मा लगाए जाने के बावजूद शुक्रवार को पांचवें दिन भी धरना जारी रखा। एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार एस्मा लगाकर कर्मचारियों के हक और आवाज का हनन कर रही है। ऐसा नहीं करना चाहिए, सरकार क्या सोचती है कि एस्मा लगाने से कर्मचारी पीछे हट जाएंगे ऐसा बिल्कुल नहीं होगा और हम अपनी मांगों पर डटे रहेंगे।

वहीं अनिश्चितकालीन काम छोड़ो हड़ताल के चौथे दिन भी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखा था। वहीं दोपहर के समय कर्मचारियों ने शव यात्रा निकालकर सीएम मनोहर लाल का पुतला भी फूंका। साथ ही सरकार के आदेशों की प्रतियां भी जलाई। इस दौरान सड़क पर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की भीड़ लग गई और सड़क पर काफी देर तक जाम भी लगा रहा। कर्मचारियों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मांगों को लागू करने में वादाखिलापी और विश्वासघात किया जा रहा है। सरकार 3 साल से लगातार झूठ बोलकर मांगें लागू करने में टरकाऊ नीति अपना रही है।

बुधवार को धरने पर जिले के 502 कर्मचारियों ने भाग लिया। बेमियादी हड़ताल के तीसरे दिन प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान अनिल गोयत और संचालन जिला सचिव बजरंग सोनी ने किया। प्रधान अनिल गोयत ने बताया कि जिले के बहुद्देशीय कर्मचारी 5 सितंबर को 5 स्वास्थ्य कर्मचारी मुंडन करवाकर रोष प्रकट करेंगे।

प्रेस प्रवक्ता नूर मोहम्मद ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के कारण शिशु और मातृत्व टीकाकरण पूर्ण हड़ताल, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, टीबी, गर्भवती महिलाओं का चेकअप, जन्म-मृत्यु पंजीकरण सेवाएं, प्रसव पूर्व-उपरांत देखभाल, मच्छर जनित बीमारियों मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया के इलाज, रोकथाम और जागरूकता अभियान, पानी की शुद्धता की जांच, एंटी-लारवा अभियान आदि स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रही हैं। परंतु सरकार के कानों पर कोई जूं नहीं रेंग रही। धरने को इन्होंने किया संबोधित

धरने में राज्य मुख्य सलाहकार मंदीप राठी, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र मान, अशोक सैनी, राज कमल सोलंकी, रोडवेज के डिपो प्रधान कुलदीप मलिक, रामफल कादयान, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के जिला प्रधान मियां ¨सह, राजेश कुमारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रधान राजेश जांगड़ा, सोना देवी, कांता देवी, राममूर्ति, आमना खान, उषा गिल, राजबाला, शीला देवी, कमला, राजरानी, सुशीला, कृष्णा देवी, पूर्व महासचिव रोहतास ज्याणी राजकुमार, पूर्व जिला प्रधान सुरेश सुरेवाला, मायापति, जगदीश राय, प्रताप कुंडू, सुरेश कोहली, अंग्रेज ¨सह, विकास संदलाना, विनय सेतिया, अनिल चहल, अमरजीत, जसवंत, संजय, खटक, जगदीप मान, रमेश रंगा, रमेश मलिक, प्रताप सहरावत, रमेश कुंडू आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। ये हैं कर्मचारियों की मांगें

- बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी वर्ग को तकनीकी घोषित किया जाए।

- बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के महिला और पुरुष कर्मियों को वेतनमान 9300-34800 ग्रेड पे 4200 सातवें वेतनमान आयोग में में लेवल 6 लागू करने की अधिसूचना जारी की जाए।

- आरसीएच परियोजना में कार्यरत अनुबंधित महिला कर्मियो को 2 साल की सेवा उपरांत नियमित किया जाए। नियमित होने तक माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णयानुसार समान काम समान वेतनमान लागू किया जाए।

- एमपीएचडब्ल्यू पुरुष कर्मियों का वर्दी भत्ता, एफटीए बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी की जाए।

- आरसीएच परियोजना में कार्यरत एमपीएचडब्ल्यू महिला कर्मियो को एफटीए और वर्दी भत्ता दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी