Bharat Bandh: रोहतक में गांवों में दिखा ज्यादा असर, ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम

रोहतक में सुबह से ही गांवों में भारत बंद का असर दिखा। वहीं शहरों में सुबह 10.30 बजे तक ऐसा कुछ दिखाई नहीं दिया। शहर के बाजारों में दुकानें खुली दिखीं। वहीं जिले में कई स्थानों पर ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 04:19 PM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 04:19 PM (IST)
Bharat Bandh: रोहतक में गांवों में दिखा ज्यादा असर, ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम
हाईवे पर किसानों ने कई जगह जाम लगाया। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

रोहतक, जेएनएन। किसानों के भारत बंद का असर गांवों में देखने को मिला है। कई स्थानों पर ग्रामीणों ने हाईवे बंद कर दिए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद का आह्वान किया था। शुक्रवार सुबह से ही गांवों में भारत बंद का कुछ-कुछ असर दिखा। वहीं, शहरों में सुबह 10.30 बजे तक ऐसा कुछ दिखाई नहीं दिया। शहर के बाजारों में दुकानें खुली दिखीं। तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के बॉर्डर पर करीब चार माह से किसान धरना दे रहे हैं। किसानों की मांगे नहीं माने जाने पर संयुक्त किसान मोर्चा ने बंद का आह्वान किया था। 

किसानों की मांग है कि कानूनों को सरकार वापस लें व एमएसपी की गारंटी का कानून पास किया जाए। सुबह छह से शाम छह बजे तक किसानों का बंद रहेगा। किसान संगठनों ने बंद के समर्थन की अपील की है। हालांकि, शहरों में अपील का असर नहीं दिख रहा। वहीं, गांवाें में पहले से ही किसानों आंदोलन का समर्थन रहा है। दिल्ली रोड पर खरावड़ बाईपास, भिवानी रोड पर बनियानी गांव के पास ग्रामीणों ने जाम लगा दिया है। यहां आवागमन में राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हिसार रोड पर भी मदीना गांव के पास जाम लगाया गया है।शहर के बाजारों में खुल रहीं दुकानें 

शहर के भीतर बंद का असर न के बराबर है। इक्का-दुक्का दुकानों को छोड़ दे तो बाजार पहले की तरह खुल रहे हैं। किला रोड बाजार पर दुकानें खुल रही हैं। इसके आसपास सभी मार्केट में आवागमन सुचारू है। शोरी क्लॉथ मार्केट में भी काम चल रहा है। सुरक्षा के लिए पुलिस को तैनात किया गया है। डी-पार्क बाजार में भी दुकानें खुल गई हैं। 

राहगीर हुए परेशान

भारत बंद के चलते हरियाणा रोडवेज की बसें नहीं चली। निजी वाहन भी हाईवे ओर स्टेट हाइवे पर जगह जगह लगे जाम में फंस गए। राहगीर भी अपने गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच सके। 

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी