उत्तरी हरियाणा में बही मानसूनी हवा, 25 व 26 जून को होगी झमाझम बारिश

वीरवार सुबह ही पूरे हरियाणा को कवर कर लेगा मानसून हर जिले में बारिश के आसार। 25 और 26 को झमाझम बारिश फिर मानसूनी हवाएं होंगी कमजोर

By Manoj KumarEdited By: Publish:Thu, 25 Jun 2020 08:03 AM (IST) Updated:Thu, 25 Jun 2020 08:03 AM (IST)
उत्तरी हरियाणा में बही मानसूनी हवा, 25 व 26 जून को होगी झमाझम बारिश
उत्तरी हरियाणा में बही मानसूनी हवा, 25 व 26 जून को होगी झमाझम बारिश

हिसार, जेएनएन। मानसूनी हवा ने हरियाणा में बुधवार को ही दस्तक दे दी, जिसके कारण उतरी हरियाणा के कई जिलों यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, चंडीगढ़, करनाल, कुरुक्षेत्र में भी बारिश हुई। बारिश के कारण प्रदेश में कई शहरों में तापमान सामान्य से पांच से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे लुढ़क गया है। चौधरी चरण ङ्क्षसह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि वीरवार को मानसूनी हवा पूरे प्रदेश को कवर कर लेगी। इसके कारण गुरुवार व शुक्रवार को लगभग हर जिले में झमाझम बारिश होगी।

उन्होंने बताया कि दक्षिण पश्चिमी मानसून एक सप्ताह के अंतराल बाद अनुकूल परिस्थितियों के कारण 22 जून से आगे बढऩा शुरू हुआ जो 24 जून को मानसून की उत्तरी सीमा अक्षांश 27 डिग्री उत्तर व देशांतर 68 डिग्री पूर्व से अक्षांश 33 डिग्री उत्तर व देशांतर 74 डिग्री पूर्व के मध्य जैसलमेर, पाली, सवाईमाधोपुर, मैनपुरी, बिजनौर, पठानकोट तक पहुंची हैं जिससे दक्षिण पश्चिमी मानसून गुजरात, मध्यप्रदेश, दक्षिण पूर्व राजस्थान, उत्तरप्रदेश के अधिकतर भागों में, चंडीगढ़, उत्तरी पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व जम्मू कश्मीर तक बारिश करता हुआ आगे बढ़ा।

एक दिन के बाद ही कमजोर पड़ेगा मानसून

डा. मदन खीचड़ ने बताया कि देर रात्रि व 25  व 26 जून को हरियाणा राज्य के उत्तर व दक्षिण भागों में मानसूनी हवा से गरज-चमक व हवा के साथ व्यापक बारिश होने, परंतु पश्चिमी हरियाणा में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 26 जून के बाद मॉनसूनी टर्फ रेखा हिमालय की तलहटीयों व उत्तर पूर्व की तरफ बढऩे की संभावना को देखते हुए 26 जून के बाद हरियाणा राज्य में मॉनसूनी हवा कमजोर हो जाने की संभावना है जिससे राज्य में 27 जून से 29 जून के बीच मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील व आंशिक बादल और उतरी हरियाणा में कुछेक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी संभावित। इस दौरान राज्य में तापमान सामान्य या इसके आसपास ही रहने की संभावना है।

प्रदेश में कहां-कहां कितना रहा तापमान

जिला- अधिकतम- न्यूनतम

अंबाला- 33.5- 27.4 

भिवानी- 38.5- 29.5

चंडीगढ़- 33.3- 29.4      

पंचकूला- 33.1- 29.2    

फरीदाबाद- 34.5- 28.5

गुरुग्राम- 34.5- 28.0

हिसार- 38.4- 27.5

करनाल- 33.5- 28.4       

कुरुक्षेत्र- 34.5- 28.5      

नारनौल- 31.4- 28.5

रोहतक- 36.5- 29.4

सिरसा- 38.8- 28.9

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

chat bot
आपका साथी