विधायक विनोद भयाना ने अधिकारियों संग शहर का दौरा कर लिया विकास कार्यों का जायजा

विधायक विनोद भयाना ने शनिवार को शहर का दौरा कर विकास कार्यों क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Jul 2022 07:36 PM (IST) Updated:Sat, 02 Jul 2022 07:36 PM (IST)
विधायक विनोद भयाना ने अधिकारियों संग शहर का दौरा कर लिया विकास कार्यों का जायजा
विधायक विनोद भयाना ने अधिकारियों संग शहर का दौरा कर लिया विकास कार्यों का जायजा

संवाद सहयोगी, हांसी : विधायक विनोद भयाना ने शनिवार को शहर का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता शशीकांत तथा निर्माणाधीन विकास कार्यों से जुड़े विभागों के अधिकारी साथ रहे।

विनोद भयाना ने इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शहर में निर्माणाधीन सभी विकास कार्यों को तेजी से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि बरसाती मौसम भी प्रारंभ हो चुका है ऐसे में वर्षा के पानी की निकासी व्यवस्था करवाने की ओर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए अगर अतिरिक्त वैकल्पिक प्रबंध भी करने पड़े तो अवश्य करवाएं लेकिन लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने शहर में चल रहे लगभग सभी विकास परियोजनाओं की साइट पर जाकर एक-एक कर निरीक्षण किया और संबंधित विभागों की अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विधायक विनोद भयाना ने दौरे के दौरान दुकानदारों से भी बातचीत की और उन्हें बताया कि सभी निर्माणाधीन विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं दुकानदारों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। इससे पूर्व विधायक ने अपने निवास पर शहरवासियों की समस्याओं तथा शिकायतों को सुना। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि हर समस्या एवं शिकायत का समाधान त्वरित आधार पर करवाया जाएगा। उन्होंने कई समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए समय सीमा भी निर्धारित की। उन्होंने कहा कि जो समय सीमा निर्धारित की गई है अगर इसमें समाधान नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही के लिए सरकार को सिफारिश भेज दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी