अमित शाह के लिए विधायक की पत्‍नी ने खुद बनाया खाना, परोसने के लिए मिट्टी के बर्तन

खाना बिना लहसून और प्याज का है। अमित शाह के खाने में मूंग-मसूर की दाल मिक्स वेज बाजरे की खिचड़ी रायता देसी घी का हलवा और रसगुल्ला शामिल है

By manoj kumarEdited By: Publish:Mon, 25 Feb 2019 12:26 PM (IST) Updated:Mon, 25 Feb 2019 12:26 PM (IST)
अमित शाह के लिए विधायक की पत्‍नी ने खुद बनाया खाना, परोसने के लिए मिट्टी के बर्तन
अमित शाह के लिए विधायक की पत्‍नी ने खुद बनाया खाना, परोसने के लिए मिट्टी के बर्तन

हिसार, जेएनएन। भाजपा राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह की खिदमत के लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी शिद्त से जुटे हैं। उनके स्वागत से लेकर खाने-पीने तक का खास ख्याल रखा गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हिसार में कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने जा रहे हैं। सम्मेलन के बाद उनके भोजन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। वे स्पेशल झज्जर में बने मिट्टी के बर्तनों में खाना खाएंगे। झज्जर के मिट्टी के बर्तन पूरे देश में मशहूर हैं।

उनका भोजन हिसार के विधायक डा. कमल गुप्ता के घर बनाया गया है। विधायक की पत्नी डा. प्रतिभा गुप्ता ने खुद अपने हाथों से उनका भोजन तैयार किया है। अमित शाह समेत सात वीआइपी का खाना बनाने की जिम्मेदारी उनको सौंपी गई थी। खाना बिना लहसून और प्याज का है। अमित शाह के खाने में मूंग-मसूर की दाल, मिक्स वेज, बाजरे की खिचड़ी, रायता, देसी घी का हलवा और रसगुल्ला शामिल है।

पुराना गर्वनमेंट कालेज मैदान में मंच के पीछे दो स्पेशल छोटे टैंट लगाए गए हैं जहां अमित शाह सहित सात वीआइपी भोजन ग्रहण करेंगे। विधायक खुद परोसेंगे भोजन अमित शाह को भोजन विधायक डा. कमल गुप्ता खुद अपने हाथों से परोसेंगे। मिट्टी के बर्तन भी डा. कमल गुप्ता के घर से आएंगे। मिट्टी के तवे पर ही अमित शाह के लिए रोटी पकेगी। इसके बाद टैंट के अंदर ही उनको भोजन परोसा जाएगा।

-- अमित शाह के दौरे के दौरान विशेष तैयारी की गई है। अमित शाह का खाना विधायक डा. कमल गुप्ता के घर तैयार करवाया गया है। झज्जर में बने मिट्टी के बर्तनों में वे सादा भोजन करेंगे।

- सुजीत कैमरी, जिला महामंत्री, भाजपा हिसार।

chat bot
आपका साथी