छात्रा सुमेश सांगवान को विधायक ने किया सम्मानित

सुमेश ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव रहता है। डाक्टर बनकर वह ग्रामीण क्षेत्र में सेवाएं देना चाहती है। वह खेलों के क्षेत्र में भी अच्छा खासा नाम कमा चुकी है। इसके लिए उसे हिमाचल प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी सम्मानित किया था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 08:41 AM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 08:41 AM (IST)
छात्रा सुमेश सांगवान को विधायक ने किया सम्मानित
छात्रा सुमेश सांगवान को विधायक ने किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, बरवाला : गांव संदलाना की होनहार छात्रा सुमेश सांगवान ने नीट में 647 अंक प्राप्त करके ऑल इंडिया जनरल कैटेगरी में 2050वां स्थान प्राप्त किया। उसका नई दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एम्स में एमबीबीएस के लिए चयन हुआ है। छात्रा को रविवार को बरवाला विधानसभा से विधायक जोगीराम सिहाग ने सम्मानित किया। सुमेश सांगवान की इस उपलब्धि पर सरपंच राजेश कुमार संदलाना सहित समूची ग्राम पंचायत ने उसे बधाई देते हुए गांव में सम्मानित करने की घोषणा की। छात्रा के पिता संदलाना गांव के धर्मबीर सांगवान सीएम फ्लाइंग में तैनात हैं। सुमेश मां जंगीरो देवी को अपनी प्रेरणास्त्रोत बताती हैं।

सुमेश ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव रहता है। डाक्टर बनकर वह ग्रामीण क्षेत्र में सेवाएं देना चाहती है। वह खेलों के क्षेत्र में भी अच्छा खासा नाम कमा चुकी है। इसके लिए उसे हिमाचल प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी सम्मानित किया था। जमा दो कक्षा में विज्ञान संकाय में सुमेश ने नवभारत विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरवाला से शिक्षा लेकर 93.6 फीसद अंक प्राप्त किए। वही खेलों के क्षेत्र में एथलेटिक्स में 400 और 800 मीटर में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीते हैं।

chat bot
आपका साथी