किशोरी से पड़ोसी युवक ने डरा-धमकाकर किया दुष्कर्म, पीड़िता हुई गर्भवती, केस दर्ज

हिसार में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता आरोप है कि उसके पड़ोसी युवक ने डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया और जांच में पता लगा कि किशोरी गर्भवती हो गई। मामले में किशोरी के बयान पर सदर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Wed, 18 May 2022 09:55 PM (IST) Updated:Wed, 18 May 2022 09:55 PM (IST)
किशोरी से पड़ोसी युवक ने डरा-धमकाकर किया दुष्कर्म, पीड़िता हुई गर्भवती, केस दर्ज
हिसार में किशोरी के साथ किया दुष्कर्म।

हिसार, जागरण संवाददाता। हिसार के गांव निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी से उसके पड़ोसी युवक ने डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। किशोरी दुष्कर्म से गर्भवती हो गई। मामले में किशोरी के बयान पर सदर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह सरकारी स्कूल से नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। उनका पड़ोसी युवक कई दिनों से उसका पीछा करता आ रहा था। आरोपित ने एक दिन उसे रोककर उसके साथ संबंध बनाने की मांग की और धमकी देकर कहा कि ऐसा नहीं किया तो वह उसकी बहन को अगवा कर लेगा।

पीड़िता ने मां को बताई आपबीति

पीड़िता ने बताया कि वह डर गई और उसने हां कर दी। इसके बाद आरोपित ने एक दिन शाम आठ बजे के करीब घर से बाहर बुलाया और खेतों में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद छह मार्च को वह गांव में जोहड़ के पास कचरा फेंकने गई थी, वहां भी आरोपित ने उसके साथ दष्कर्म किया। दो दिन बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसने अपने साथ हुई आपबीति बारे अपनी मां को बताया, उसकी मां उसे चिकित्सक के पास लेकर गई तो चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कर जांच की तो वह गर्भवती हो चुकी थी। चिकित्सक ने मामले में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी