गली से गुजरने पर दबंगों ने युवक को पीट-पीट कर मार डाला, आठ पर केस

मोहम्मदपुर रोही में टेंट का काम करता था मृतक उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल। गली से गुजरने पर शराब के नशे में चूर दबंगों ने झगड़ा करने के बाद पीटा

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 23 Feb 2020 11:11 AM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 11:11 AM (IST)
गली से गुजरने पर दबंगों ने युवक को पीट-पीट कर मार डाला, आठ पर केस
गली से गुजरने पर दबंगों ने युवक को पीट-पीट कर मार डाला, आठ पर केस

फतेहाबाद, जेएनएन। फतेहाबाद के गांव मोहम्मदपुर रोही में रात को कुछ दबंगों ने गांव के ही कश्मीर (48) की पीटकर हत्या कर दी। मृतक अनुसूचित जाति से था। वह अपने दो साथियों के साथ गली से गुजर रहा था। वहां बैठे दबंगों ने उनकी गली से गुजरने पर एतराज जताया। इसी बात पर झगड़ा हुआ और तीनों लोगों की बुरी तरह पिटाई कर दी। घायल कश्मीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

झगड़े में घायल उसके दो अन्य साथियों का अग्रोहा मेडिकल में उपचार चल रहा। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर तीन लोगों को नामजद करते हुए आठ  लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।  कश्मीर गांव में ही सतगुरु टेंट हाउस पर काम करता था। उसी दुकान पर सतबीर व मुकेश काम करते हैं। ये तीनों लोग रात को करीब 10 बजे दुकान बंद होने के बाद घर को जा रहे थे।

मृतक के साथियों के मुताबिक, रास्ते में एक गली में स्वर्ण जाति के सात-आठ युवक बैठकर शराब पी रहे थे। उक्त लोगों ने इन तीनों को रोक लिया और वहां से गुजरने का कारण पूछा। तीनों ने बताया कि वे अपने घर जा रहे हैं। तब आरोपितों ने कहा कि यह हमारी गली है, इसमें से कैसे गुजर सकते हो। कश्मीर ने कहा कि यह सरकारी गली है, तुम किसी को कैसे रोक सकते हो।

बस, इसी बात पर दोनों पक्षों में बहस हो गई। दबंगों ने शराब के नशे में तीनों को बुरी तरह से पीटा। आरोपित कश्मीर को लगातार पीटते रहे। आखिरकार कश्मीर की मौत हो गई। झगड़े के दौरान शोर मचा तो आसपास के लोग भी पहुंच गए। तभी आरोपित युवक वहां से फरार हो गए। लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

----पुलिस ने मृतक के बेटे सतनाम के बयान पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीन लोगों को नामजद किया है। मृतक के शव का नागरिक अस्पताल फतेहाबाद से पोस्टमार्टम कराया गया। आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सुखदेव ङ्क्षसह, एसएचओ, सदर थाना।

chat bot
आपका साथी