पारा 45 पार, अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी, गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम 4 जून तक आमतौर पर खुश्क व गर्म रहेगा। इस दौरान पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में बढ़ोतरी होना संभव है।

By manoj kumarEdited By: Publish:Sun, 02 Jun 2019 02:48 PM (IST) Updated:Sun, 02 Jun 2019 02:48 PM (IST)
पारा 45 पार, अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी, गर्मी से नहीं मिलेगी राहत
पारा 45 पार, अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी, गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

हिसार, जेएनएन। लगातार बढ़ रहे तापमान के चलते सड़कों पर सन्‍नाटा पसरने लगा है। लोग जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। सूरज की तपन ऐसी है कि एसी और कूलर भी फेल हो चले हैं। मानसून के आने में भी अभी समय है तो आगामी तीन से चार दिन तक इस मौसम से राहत मिलने की उम्‍मीद भी नहीं है।

अब बड़ी बात ये हैं कि अधिकतम तापमान बढ़ने के साथ न्‍यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है। एक तरफ जहां दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। वहीं, रात के तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को दोपहर का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं न्‍यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा और यह 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शुक्रवार की रात का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहा। हालांकि अभी तापमान में और भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। पिछले 5 वर्षों की बात करें तो अब तका सबसे अधिक न्यूतनम तापमान 6 जून 2017 को 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं पिछले वर्ष जून माह में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 5 जून 2018 को 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम 4 जून तक आमतौर पर खुश्क व गर्म रहेगा। इस दौरान पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में बढ़ोतरी होना संभव है। जिसके कारण कहीं-कहीं बीच-बीच में हल्के बादल छाने की भी संभावना है। दूसरी तरफ, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान 46 डिग्री को भी पार कर जाएगा।

यह रहा है पिछले 5 वर्षों में मई माह में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान

18 व 19 मई 2015  - 27.5 डिग्री

23 मई 2016      - 32.2

28 मई 2017       - 28.7

30 मई 2018      - 29.3

31 मई 2019     - 26

यह रहा है पिछले 5 वर्षों में जून माह में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान

20 जून 2015  - 28.8 डिग्री

27 जून 2016  - 30.4

06 जून 2017  - 32.1

05 जून 2018  - 31.7

01 जून 2019   - 29 डिग्री सेल्सियस अब तक

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी