विवाहिता ने जहर खा दी जान, प्रेमी पर पुलिस ने दर्ज किया आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

पुलिस ने मृतका की मां के बयानों के आधार पर राजू नामक व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या से उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Edited By: Publish:Wed, 05 Jun 2019 09:24 AM (IST) Updated:Wed, 05 Jun 2019 09:24 AM (IST)
विवाहिता ने जहर खा दी जान, प्रेमी पर पुलिस ने दर्ज किया आत्महत्या के लिए उकसाने का केस
विवाहिता ने जहर खा दी जान, प्रेमी पर पुलिस ने दर्ज किया आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

हिसार, जेएनएन।  भारत नगर की एक विवाहिता ने अपने प्रेमी से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगम लिया। उसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। नाजुक हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया। बीच रास्ते में विवाहिता की मौत हो गई और उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल ले आए।

जहां पर पुलिस ने मृतका की मां के बयानों के आधार पर राजू नामक व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या से उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयानों पर महम निवासी मृतका की मां ने कहा कि उसकी बेटी की शादी हिसार की ठंडी सड़क एरिया निवासी एक युवक के साथ हुई था। इसी एरिया में छोटी बेटी की शादी की थी। बीमारी होने के चलते 20 दिन पहले बड़ी बेटी महम दवा लेने के लिए मेरे पास आ गई थी। इस दौरान मुझे जानकारी मिली कि छोटी बेटी के राजू नामक युवक से नाजायज संबंध है।

वह उसे कई दिनों से तंग कर रहा है। गत 2 जून को छोटी बेटी अपने पति को राजू के पास जाने की बात कह कर घर से चली आई। अगले दिन तीन जून को राजू ई रिक्शा में बैठा कर बेटी को वापस छोड़ गया। बेटी से पूछा तो ससुराल के लोगों ने पूछा तो उसने सल्फास की गोलियां खाने की बात कहीं। उसे उल्टियां लग रही थी। गंभीर हालत में उसे नागरिक अस्पताल लेकर आए।

यहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया। बीच रास्ते उसकी मौत हो गई। आरोप है कि राजू ने बेटी को इस कदर परेशान कर दिया कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन करना पड़ा। पुलिस ने महिला के बयान पर राजू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी