शादी का झांसा दे युवती से करता रहा दुष्कर्म, फिर अश्लील वीडियो बना किया ब्‍लैकमेल

युवती ने पुलिस को शिकायत देकर कहा है कि एक युवक के साथ उसकी दोस्ती तीन साल पहले हुई। वह उसे शादी का झांसा देने लगा। शारीरिक संबंध बनाए और मोबाइल से उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली।

By manoj kumarEdited By: Publish:Sun, 30 Dec 2018 03:23 PM (IST) Updated:Mon, 31 Dec 2018 03:57 PM (IST)
शादी का झांसा दे युवती से करता रहा दुष्कर्म, फिर अश्लील वीडियो बना किया ब्‍लैकमेल
शादी का झांसा दे युवती से करता रहा दुष्कर्म, फिर अश्लील वीडियो बना किया ब्‍लैकमेल

हिसार, जेएनएन। हिसार के गंगवा रोड की एक कालोनी की 22 साल की एक युवती से एक युवक की तीन साल से दोस्ती थी। युवती ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि वह शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता आ रहा है। वह अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। महिला थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।

युवती ने पुलिस को शिकायत देकर कहा है कि शहर के एक युवक के साथ उसकी दोस्ती तीन साल पहले हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती परवान चढ़ी और वह उसे शादी का झांसा देने लगा। युवक शादी का झांसा देकर एक बार उसे एक घर में ले गया था और उससे शारीरिक संबंध बनाए थे। वह फिर उससे लगातार संबंध बनाने लगा। उसने मोबाइल से उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। वह फिर उसे वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करने लगा।

मैंने शादी की बात की तो उसने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी। युवती ने बताया कि वह डर के मारे चुप रही और अति होने पर परिजनों को आपबीती बता दी। परिजन उसे महिला थाना में ले गए। महिला थाना प्रभारी सुनीता देवी ने बताया कि शिकायत के आधार पर नामजद युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसकी तलाश जारी है।

chat bot
आपका साथी