इंसानियत शर्मसार : 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म, शराब के नशे में था आरोपित

महिला ने कहा कि युवक ने घर में उसे पकड़ लिया उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसके द्वारा शोर मचाने पर उक्त युवक वहां से भाग गया। बाद में आस-पड़ोस के लोगों ने उसे संभाला।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 01 Nov 2019 05:28 PM (IST) Updated:Sat, 02 Nov 2019 12:06 PM (IST)
इंसानियत शर्मसार : 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म, शराब के नशे में था आरोपित
इंसानियत शर्मसार : 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म, शराब के नशे में था आरोपित

झोझू कलां/ जेएनएन। युवतियाें और बच्चियों के साथ दुष्‍कर्म करने के मामले सामने आते रहते हैं। मगर महफूज बुजुर्ग महिलाएं भी नहीं है। इंसानियत को शर्मसार करने वाला ताजा मामला चरखी दादरी जिले का है। जहां झोझू कलां थाना के अंतर्गत आने वाले गांव में एक युवक ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया।

पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में दादरी जिला के एक गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने बताया कि बीती 26 अक्टूबर की रात को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक शराब के नशे में उनके घर पर आ गया।

उक्त युवक ने  आते ही उसे पकड़ लिया तथा जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसके द्वारा शोर मचाने पर उक्त युवक वहां से भाग गया। बाद में आस-पड़ोस के लोगों ने उसे संभाला। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। झोझू कलां थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत के आधार पर मेडिकल परीक्षण करवाकर उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी