केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- गाय के नाम पर वोट मांगते हो चारे का इंतजाम तो करो

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हिंदू समाज में गाय और उसकी सेवा की बहुत मान्यता है। हमारे घर में पहली रोटी गाय के लिए निकलती है। मगर गाय के नाम पर राजनीति ठीक नहीं है।

By Edited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 08:18 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 12:40 PM (IST)
केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- गाय के नाम पर वोट मांगते हो चारे का इंतजाम तो करो
केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- गाय के नाम पर वोट मांगते हो चारे का इंतजाम तो करो

रोहतक/महम, हिसार। हरियाणा के सरकारी स्‍कूलों के निरीक्षण के बाद अब दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की गौशालाओं का निरीक्षण करने की घोषणा की है। रोहतक के मोखरा गांव में पहुंचे सीएम केजरीवाल ने कहा कि गाय व शहीदों और खिलाड़ियों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। मैं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से कहना चाहता हूं कि गाय के नाम पर वोट मांगते हो तो गाय के लिए चारे का तो इंतजाम कर दो।

साथ ही खट्टर सरकार से अनुरोध करता हूं कि दिल्ली सरकार की तर्ज पर वह भी अपने यहां की गोशाला को प्रति गाय रोजाना 40 रुपये दें। केजरीवाल ने कहा कि हिंदू समाज में गाय और उसकी सेवा की बहुत मान्यता है। हमारे घर में पहली रोटी गाय के लिए निकलती है। मगर गाय के नाम पर राजनीति ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि मैं यहां अपनों के बीच आया हूं। मैं सिवानी में पैदा हुआ और हिसार में पढ़ा। इस पवित्र जगह पर बुलाकर आप सबने मुझे जो सम्मान दिया है उसके लिए बहुत आभारी हूं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी क्रांति का दूसरा नाम है। आम आदमी पार्टी आंदोलन का नाम है। हमें आजादी के दीवानों के अधूरी सपने को पूरा करना है। हमारे स्कूल और अस्पतालों के साथ ही गोशालाएं भी देखो दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सब जब दिल्ली आओ तो हमारे स्कूल और अस्पताल के साथ-साथ गोशाला भी देखो।

दिल्ली की बवाना गोशाला को सर्वश्रेष्ठ गोशाला का अवार्ड मिल चुका है। वहीं दिल्ली में अब सरकारी स्कूलों के नतीजे प्राइवेट से बेहतर आने लगे हैं। प्राइवेट स्कूलों से अपने बच्चों का नाम कटवाकर लोग सरकारी स्कूलों में एडमिशन करवा रहे हैं। हमने पिछले चार साल से प्राइवेट स्कूलों की फीस नहीं बढ़ने दी। दिल्ली के अस्पतालों में भी शानदार तरीके से काम कराया गया है।

सबसे बड़े गोभक्त है केजरीवाल : जयहिंद
आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि यदि हरियाणा में आम आदमी पार्टी को सरकार लाते हो तो गाय माता के लिए खजाना खोल देंगे। हरियाणा में जहां खट्टर सरकार 40 पैसे एक गाय के लिए देती है, वहीं दिल्ली में केजरीवाल सरकार 40 रुपये देती है। अरविंद केजरीवाल सबसे बड़े गोभक्त हैं। विधायक दांगी ने दिया 5 लाख का अनुदान मुख्यमंत्री केजरीवाल से पहले विधायक आनंद सिंह दांगी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होने गोशाला के लिए पांच लाख का अनुदान देने की घोषणा करते हुए हरसंभव सहायता करने का भरोसा दिया।

chat bot
आपका साथी