जोगेंद्र पंघाल डिपो सचिव, सुरेश मलिक व मंगतूराम उप प्रधान बने

हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ की हिसार डिपो कमेटी में पदाधिकारियों की सेवानिवृति एवं कुछ के तबादले के चलते खाली हुए पदों को भरा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 05:54 PM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 05:54 PM (IST)
जोगेंद्र पंघाल डिपो सचिव, सुरेश मलिक व मंगतूराम उप प्रधान बने
जोगेंद्र पंघाल डिपो सचिव, सुरेश मलिक व मंगतूराम उप प्रधान बने

जागरण संवाददाता, हिसार : हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ की हिसार डिपो कमेटी में पदाधिकारियों की सेवानिवृति एवं कुछ के तबादले के चलते खाली हुए पदों को भरा गया है। इसके लिए डिपो प्रधान रामसिंह बिश्नोई की अध्यक्षता में डिपो कमेटी की बैठक हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दलबीर किरमारा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से खाली पदों को भरने का फैसला किया। इसके तहत जोगेंद्र पंघाल को डिपो सचिव, सुरेश मलिक व मंगतूराम को उप प्रधान, प्रवीण व धीरज को सह सचिव, कृष्ण कुमार को कार्यालय सचिव व मनीष राजली को सह कार्यालय सचिव और सुखदर्शन कुंडू को सह प्रेस सचिव बनाया गया। इसके अलावा सतपाल डाबला को केंद्रीय कर्मशाला प्रधान व सतीश गुरी को सचिव बनाया गया। डिपो प्रधान रामसिंह बिश्नोई ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती और कर्मचारियों व विभाग हित में तन्मयता से काम करें।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को 23 नवंबर को रोडवेज प्रांगण में शपथ दिलाई जाएगी। बैठक में उपरोक्त नवनियुक्त पदाधिकारियों के अलावा वरिष्ठ नेता कुलदीप पाबड़ा, सुभाष ढिल्लो, सुभाष किरमारा, जोगेन्द्र लांबा, हांसी से भीम सैनी, उमराव सिंह, धर्मपाल बूरा सहित अन्य भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी