शहर-ए-फिरोजा में छाया जागरण फिल्म फेस्टिवल का जादू

शहर-ए-फिरोजा में दैनिक जागरण के फिल्म फेस्टिवल ने धूम मचा दी है। महोत्सव के दूसरे दिन दर्शकों ने 'दुल्हन वही जो पिया मन भाए' का आनंद उठाया और बॉलीवुड अभिनेता विनय पाठक से मुखातिब हुए। दर्शकों के साथ रुबरू होने का प्रवाह चला तो कई गंभीर बातें उभरीं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sat, 05 Sep 2015 08:57 PM (IST) Updated:Sat, 05 Sep 2015 10:19 PM (IST)
शहर-ए-फिरोजा में छाया जागरण फिल्म फेस्टिवल का जादू

जागरण संवाददाता, हिसार : शहर-ए-फिरोजा में दैनिक जागरण के फिल्म फेस्टिवल ने धूम मचा दी है। महोत्सव के दूसरे दिन दर्शकों ने 'दुल्हन वही जो पिया मन भाए' का आनंद उठाया और बॉलीवुड अभिनेता विनय पाठक से मुखातिब हुए। दर्शकों के साथ रुबरू होने का प्रवाह चला तो कई गंभीर व तथ्यात्मक बातें उभर कर आईं। वह बातें बालीवुड में करियर तलाशने वाले युवाओं को मार्गदर्शन दे गईं। विनय पाठक युवाओं को अभिनय का गुर भी सिखा गए।

जागरण फिल्म फेस्टिवल में उमड़ी भीड़।

फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन 'दुल्हन वही जो पिया मन भाये' को देखने के लिए हर उम्र के दर्शक सन सिटी मल्टीप्लेक्स में पहुंचे। पुरानी उम्र के लोग अपने भूले बिसरे दिनों को याद कर रहे थे तो वहीं युवा भी पुरानी फिल्मां को देखने को उत्सुक थे।

इसके बाद बालीवुड अभिनेता विनय पाठक से रूबरू हुए। इसमें युवाओं की भीड़ खासी रही। हाल खचाखच भरा था। इस मौके पर उन्होंने अपने शुरूआती दौर से लेकर अबतक के संघर्ष की कहानी दर्शकों को बयां की। इस मौके पर दर्शकों ने पाठक से कई सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा शांत की। वहीं युवाओं ने अभिनेता व लेखक के रूप में खुद को बालीवुड में स्थापित करने टिप्स जाने।

जागरण फिल्म फेस्टिवल में फिल्म देखने जाते लोग।

लोट-पोट हो गए दर्शक

इसके बाद एक बार फिर शुरू हुआ 'दसवेदानिया' मूवी का शो। हास्य से भरपूर इस मूवी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मूवी में मुख्य अभिनेता विनय पाठक का अभिनय देख लोग कायल हो गए। मूवी के मुख्य अभिनेता की अंतिम इच्छाओं की पूर्ति पर आधारित कहानी लोगों को खूब हंसाया और गंभीर संदेश भी दे गया। इसके बाद बांबे वेल्वेट मूवी का दर्शकों ने भरपूर लुत्फ उठाया। देर शाम तक चले समारोह में न केवल शहर बल्कि आसपास के गांवों से भी लोग देखने को उमड़े।

मजेदार रहा मेन स्ट्रीम से हटकर फिल्म देखना

समारोह के तहत दिखाई गई हर एक मूवी का आनंद उठाने वाले दर्शकों के चेहरे खिले पड़े थे। उन्हें मेन स्ट्रीम से हटकर मूवी देखने में खासा मजा आया। लोगों का कहना था कि बालीवुड में हर वर्ष सैकड़ों मूवी बनाई जाती है। जिसमें से कुछ ऐसी मूवी होती हैं जो लोगों को दिलो दिमाग को छू जाता है। उस तरह की मूवी हाल में कम ही देखने को मिलते हैं। कलात्मक और गंभीर मूवी समारोह में ही देखने को मिलते हैं।

रविवार को समारोह में दिखाई जाएगी ये फिल्में

11:00 बजे : आनंद
1:30 बजे : जागरण शाटर्स
3:00 बजे : पीकू
5:30 बजे : बदलापुर।

chat bot
आपका साथी