फतेहाबाद में बेलदार ने आरटीआई लगाकर घोटाला उजागर किया, एसडीओ व जेई ने करवाया जानलेवा हमला

फतेहाबाद में बेलदार विनोद पर जानलेवा हमला हुआ। विनोद ने आरटीआई लगाकर भ्रष्ट अधिकारियों की पोल खोल कर रख दी। शहर में बिछाी गई पाइपलाइन सिवरेज सफाई के नाम पर हो रही गड़बड़ी को उजागर किया। विनोद का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ व जेई ने हमला करवाया।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 20 Aug 2021 01:54 PM (IST) Updated:Fri, 20 Aug 2021 01:54 PM (IST)
फतेहाबाद में बेलदार ने आरटीआई लगाकर घोटाला उजागर किया, एसडीओ व जेई ने करवाया जानलेवा हमला
हमले में घायल हुए फतेहाबाद में आरटीआई लगाकर घोटाला उजागर करने वाले विनोद

जागरण संवादाता, फतेहाबाद। जन स्वास्थ्य विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत विनोद कुमार जांगड़ा को अपने विभाग के अधिकारियों के खिलाफ आवाज उठाना महंगा पड़ गया। शुक्रवार सुबह उन पर घर से निकलते ही जानलेवा हमला हो गया। पहले उन्हें फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इसके बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।

विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि उन पर हमला जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने करवाया है। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ आशीष गर्ग, जेई रमेश कुमार व गिरिश पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि तीनों अधिकारियों के कहने पर शुक्रवार सुबह जब वह ड्यूटी पर जा रहा था तभी सिरसा के ठेकेदार रायसिंह उर्फ ओेकार सिंह ने अपने गुर्गों क साथ उनपर हमला कर दिया गया।

पहले हुआ था मेवात तबादला

शहर के आजाद नगर निवासी विनोद कुमार जांगड़ा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग में बेलदार है। उन्होंने पिछले एक साल से आरटीआई लगाकर अनेक घोटाले उजागर किए है। जिसमें शहर की बिछाई गई पाइपलाइन, सिवरेज सफाई के नाम पर हो रही गड़बड़ी व फर्जी बिल बनाकर करोड़ों रुपये निकालने के मामले शामिल है। इसके बाद उनका तबादला पहले मेवात कर दिया गया था। लेकिन बाद में कर्मचारी यूनियन के दबाव में तबादला रद करना पड़ा। अब उनकी ड्यूटी नागपुर खंड के गांव नुरकीअहली में है।

आरटीआई लगाकर उजागर किया था घोटाला :

विनोद ने बताया कि उसने विभाग के अधिकारी कच्चे कर्मचारियों को शोषण कर रहे थे। उसके साथ आउटसोर्सिंग से लगे पंप ऑपरेटर को पहले लगाने के लिए रुपये लिए। इसके बाद छह महीने बाद उसे हटाकर फिर से रुपये लेकर नए लड़के को रख लिया। इससे उसका मन दुखी हुआ तो उसने आरटीआई लगाकर मामला उजागर करना शुरू किया। जिसमें सामने आया कि अधिकारियों ने बड़े स्तर पर धांधली की। शहर में पानी निकासी की लिए बिछाई गई पाइपलाइन हो या लीकेज ठीक के नाम पर अधिकारी करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार कर रहे हैं। वहीं गलत तरीके से अनेक कुटेशन बनाकर पास की।

मामले की जांच की जा रही : सुरेंद्रा

सिटी एसएचओ सुरेंद्रा ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान आसपास से सीसी फुटेज भी देखी जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी