दहेज प्रताडऩा के आरोप में पति, सास व ससुर नामजद

आदमपुर पुलिस ने गांव भाणा निवासी एक महिला की शिकायत पर गांव सदलपुर निवासी उसके पति सास व ससुर के खिलाफ दहेज की मांग कर उसके साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने पर केस दर्ज किया हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 May 2022 08:43 PM (IST) Updated:Sun, 22 May 2022 08:43 PM (IST)
दहेज प्रताडऩा के आरोप में पति, सास व ससुर नामजद
दहेज प्रताडऩा के आरोप में पति, सास व ससुर नामजद

संवाद सहयोगी, मंडी आदमपुर: आदमपुर पुलिस ने गांव भाणा निवासी एक महिला की शिकायत पर गांव सदलपुर निवासी उसके पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज की मांग कर उसके साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने पर केस दर्ज किया हैं। पुलिस अधीक्षक हिसार को दी शिकायत में गांव भाणा निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी एक अप्रैल 2017 को गांव सदलपुर निवासी के साथ हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने उसके सुरालजनों की प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष मांग अनुसार दहेज दिया तथा तकरीबन 12 लाख रूपये शादी में खर्च किए थे। शादी के समय उसकी उम्र कम थी जिसके कारण उसका मुकलावा 17 नवंबर 2020 को हुआ। उसके बाद ही वह ससुराल में अपने पति के साथ रहने लगी। आरोप है कि मुकलावा के बाद ससुराल में जाते ही उसका पति, ससुर व सास ने उसे कम दहेज लाने बारे तंग व परेशान करना शुरू कर दिया। मांगे पूरी करवाने के लिए दबाव बनाया और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति, ससुर व सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

chat bot
आपका साथी