राम रहीम के जन्मदिन पर हनीप्रीत ने लगाया पौधा, तीन बार गिनीज बुक आफ रिकार्ड में नाम दर्ज

डेरा प्रमुख की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत इन्सां व डेरा प्रबंधन सदस्यों ने पौधारोपण किया। डेरा प्रमुख के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सुबह आठ बजे हरियाणा पंजाब राजस्थान उत्तर प्रदेश दिल्ली उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश बिहार झारखंड महाराष्ट्र गुजरात सहित देश के अन्य राज्यों व विदेशों में पौधारोपण अभियान शुरू हुआ।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 14 Aug 2022 03:21 PM (IST) Updated:Sun, 14 Aug 2022 03:21 PM (IST)
राम रहीम के जन्मदिन पर हनीप्रीत ने लगाया पौधा, तीन बार गिनीज बुक आफ रिकार्ड में नाम दर्ज
डेरा प्रमुख के जन्मदिन पर पौधारोपण करती हनीप्रीत इंसा

जागरण संवाददाता, सिरसा : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह के 55वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में रविवार को डेरा अनुयायियों ने देशभर में पौधारोपण अभियान चलाया। अभियान के तहत बड़ी संख्या में अनुयायियों ने पौधे रोपित किए। शाह सतनाम धाम में डेरा प्रमुख की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत इन्सां व डेरा प्रबंधन सदस्यों ने पौधारोपण किया।

डेरा प्रमुख के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सुबह आठ बजे हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र गुजरात सहित देश के अन्य राज्यों व विदेशों में पौधारोपण अभियान शुरू हुआ। इस अभियान में साध-संगत ने पूरे उत्साह के साथ पौधारोपण करके आहुति डाली।

इस महा अभियान के दौरान हर तरफ पौधे लिए डेरा श्रद्धालु ही डेरा श्रद्धालु नजर आ रहे थे। साध-संगत ने अपने घरों, खेतों, स्कूलों, कॉलेजों, पार्कों सहित सार्वजनिक स्थलों पर भारी तादाद में पौधारोपण किया। पौधारोपण के साथ-साथ साध-संगत ने इन पौधों की पेड़ बनने तक संभाल करने का संकल्प भी दोहराया।

2007 से शुरू हुआ पौधारोपण अभियान            

वर्ष 2007 से पौधारोपण मुहिम का आगाज हुआ है तथा अब तक विश्व भर में करोड़ों पौधे रोपित किए जा चुके हैं। डेरा अनुयायी केवल पौधे रोपित ही नहीं करते, बल्कि उन पौधों की संभाल भी करते हैं। निश्चित समय पर पौधों को पानी देना, उनकी कटाई-छंटाई करने का ही सकारात्मक परिणाम है कि डेरा अनुयायियों द्वारा लगाए गए करीब 80 फीसद से अधिक पौधे खूब फल-फूल रहे हैं और वृक्ष बनकर फल, फूल और छाया प्रदान कर रहे हैं। बता दें कि डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह इन्सां का जन्म 15 अगस्त 1967 को श्रीगुरुसर मोडिया, जिला श्रीगंगानगर (राजस्थान) में हुआ था। अब तक करोड़ों पौधे रोपित कर चुकी है।

पौधारोपण के लिए तीन बार डेरा का नाम गिनीज बुक आफ रिकार्ड में दर्ज

पौधारोपण के लिए डेरा सच्चा सौदा का नाम तीन बार गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। जिनमें पहला 15 अगस्त 2009 को 8 घंटों में 68 लाख 73 हजार 451 पौधे रोपित करने, दूसरा इसी दिन मात्र एक घंटे में 9 लाख 38 हजार 7 पौधे लगाने और तीसरा रिकॉर्ड 15 अगस्त 2011 को मात्र एक घंटे में साध-संगत द्वारा 19,45,535 पौधे रोपित करके बनाया है।

chat bot
आपका साथी