हरियाणा में सबसे अधिक गर्म रहा हिसार, मानसून आज से दे सकता है राहत

शनिवार से छह जुलाई तक राज्य में हल्की बारिश आने की संभावना। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से बढ़ रही हैं मानसून की नमीयुक्त हवाएं।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 11:21 AM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 11:21 AM (IST)
हरियाणा में सबसे अधिक गर्म रहा हिसार, मानसून आज से दे सकता है राहत
हरियाणा में सबसे अधिक गर्म रहा हिसार, मानसून आज से दे सकता है राहत

हिसार, जेएनएन। जुलाई महीने की शुरुआत में ही तापमान ने असर दिखा दिया है। दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक चला गया। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक हिसार का तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहकर 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दूसरे स्थान पर सिरसा में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इतनी गर्मी ने लोगों को झुलसाने का काम किया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो शनिवार से कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार बन रहे हैं। गर्मी को देखते हुए हर कोई जल्द से जल्द बारिश की कामना कर रहा है। 

मानसून का यह है हाल 

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि 27 जून से दक्षिण पश्चिमी मानसूनी हवाओं का टर्फ हिमालय की तलहटीयों व उत्तर पूर्व व पूर्वोत्तर भागों की तरफ चले जाने से उत्तरी भारत में विशेषकर हरियाणा राज्य में मानसून कमजोर पड़ गया। जिससे पिछले राज्य में पिछले 6-7 दिनों से मौसम गर्म तथा तापमान सामान्य से अधिक हो गया मगर शुक्रवार को मॉनसूनी हवायों के टर्फ में बदलाव होना शुरू हो गया। जिससे हवाएं फिर से मैदानी क्षेत्रों की तरफ बढऩी शुरू हुई है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से भी नमी वाली हवाएं बढ़ रही हैं। जिसके कारण राज्य में मानसूनी हवाओं का अगले तीन-चार दिनों में पूरी तरह से सक्रिय रहने की संभावना है। 

आगे चार से छह जुलाई तक बारिश की संभावना

डा. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून की हवा के आगे बढऩे से शुक्रवार रात्रि से दिल्ली व इस के आसपास के हरियाणा राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 4 जुलाई से 6 जुलाई के बीच राज्य के सभी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मगर कुछ एक क्षेत्रों में भारी बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान राज्य में कहीं कहीं तेज हवाएं व गरज-चमक की भी संभावना है। संभावित बारिश के दौरान तापमान में भी 4 से 5 डिग्री गिरावट भी संभावित है।

chat bot
आपका साथी