हिसार को पिछले दस दिनों में मिली सवा लाख कोरोना वैक्‍सीन डोज, 95313 को लगा पहला टीका

वैक्सीनेशन अभियान में लगातार तेजी आई है। हिसार को पिछले दस दिनों में करीब सवा लाख डोज मिल चुकी है। यह डोज मिलने के बाद 95313 को पहली डोज लगी है। वही दूसरी डोज 35793 ने लगवाई है। जिससे वैक्सीनेशन अभियान में तेजी आई है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 01 Sep 2021 01:01 PM (IST) Updated:Wed, 01 Sep 2021 01:01 PM (IST)
हिसार को पिछले दस दिनों में मिली सवा लाख कोरोना वैक्‍सीन डोज, 95313 को लगा पहला टीका
कोरोना वैक्सीन मिलती रही तो 12 लाख के टारगेट को जल्द से जल्द पूरा किया जा सकेगा।

जागरण संवाददाता, हिसार। हिसार में लगातार वैक्सीन मिलने से वैक्सीनेशन अभियान में लगातार तेजी आई है। हिसार को पिछले दस दिनों में करीब सवा लाख डोज मिल चुकी है। यह डोज मिलने के बाद 95313 को पहली डोज लगी है। वही दूसरी डोज 35793 ने लगवाई है। जिससे वैक्सीनेशन अभियान में तेजी आई है। जिले में लगातार वैक्सीन आने से स्वास्थ्य विभाग जल्द से जल्द 12 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने के टारगेट को पूरा करने में लगा हुआ है। रोजाना मेगा कैंप लगाकर अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को भी शहर के सिविल अस्पताल, टीबी अस्पताल और सेक्टर 1-4 के अर्बन हेल्थ सेंटर सहित ग्रामीण सेंटर पर सुबह नो बजे से तीन बजे तक अभियान चलाया जा रहा हैं। विभाग की ओर से दूसरी डोज लगाने पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है।

क्योंकि पहली डोज के मुकाबले दूसरी डोज काफी कम लोगों को लगी है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि दूसरी डोज कम लगने का कारण यह भी है कि पहली डोज के बाद दूसरी डोज 84 दिन बाद लगती है। हिसार में अधिकतर कोविशिल्ड वैक्सीन की डोज लगाई गई है। जिसके चलते दूसरी डोज के आंकड़े पहली डोज के मुकाबले काफी कम है। नोडल अधिकारी डा. जितेंद्र शर्मा ने बताया कि पहली डोज के मुकाबले दूसरी डोज काफी कम लोगों को लगी है। इसलिए लोगों से अपील है कि जिन लोगों की पहली डोज के 84 दिन पूरे हो चुके हैं।

वह जल्द से जल्द अपनी दूसरी डोज लगवा लें ताकि वैक्सीन के चक्र को पूरा किया जा सकें। उन्होंने बताया कि जिले में अब डिमांड के अनुसार वैक्सीन भेजी जा रही है। जिससे वैक्सीन की किल्लत अब नही है। अगर इसी तरह वैक्सीन मिलती रही तो 12 लाख के टारगेट को जल्द से जल्द पूरा किया जा सकेगा। अब तक जिले में सिर्फ एक लाख 71 हजार लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई है।

chat bot
आपका साथी