मौसम ने बदली करवट, आज रात से बारिश के आसार, 20 तक बनी रहेगी परिवर्तनशीलता

Haryana weather update हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 20 अप्रैल तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 17 अप्रैल रात्रि व 18 अप्रैल को तेह हवाओं के साथ बारिश के आसार भी हैं।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 17 Apr 2020 12:46 PM (IST) Updated:Fri, 17 Apr 2020 12:46 PM (IST)
मौसम ने बदली करवट, आज रात से बारिश के आसार, 20 तक बनी रहेगी परिवर्तनशीलता
मौसम ने बदली करवट, आज रात से बारिश के आसार, 20 तक बनी रहेगी परिवर्तनशीलता

हिसार, जेएनएन। बीते एक सप्‍ताह से बढ़ रहे तापमान के कारण अब गर्मी का अहसास होने लगा है। प्रदेश के सभी जिलों में दिनभर सूरज की तपन महसूस हो रही है। हिसार में गुरुवार का दिन भी गर्म रहा। पिछले दो दिनों से तापमान जहां 40 डिग्री से अधिक था तो गुरुवार को कुछ कम होकर तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले हिसार में प्रदेश का सबसे अधिक 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

इस स्तर की गर्मी ने लोगों को कूलर-एसी का सहारा लेने को मजबूर कर दिया है। यह तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। ऐसे में दिन के समय लोगों को घरों में अत्यधिक गर्मी का एहसास हुआ। हालांकि दोपहर बार कुछ धूप कम होने से तापमान कम हुआ। मगर दिनभर की तपिश ने लोगों को बुरा हाल कर दिया।

गुरुवार रात को तेज हवा चली तो हल्‍का तापमान भी कम हुआ तो वहीं शुक्रवार की सुबह फिर से तेज धूप निकली और इसके बाद मौसम ने फिर से करवट बदली और बादल छा गए। तेज हवा भी चली इससे तापमान में हल्‍की कमी देखने को मिली।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 20 अप्रैल तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। बीच-बीच में आंशिक बादल आने व हल्की गति से हवाएं चलने परन्तु 17 अप्रैल रात्रि व 18 अप्रैल को बादलवाई व तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना बनी हुई है।

मौसम पूर्वानुमान से किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्‍योंकि सरसों की फसल निकाली जा रही है तो अब गेहूं की कटाई चल रही है। कई जगह गेहूं की मंडली भी की जा रही है। ऐसे में बारिश हुई तो फिर से नुकसान होगा। करीब पंद्रह दिन पहले भी लगातार एक सप्‍ताह तक मौसम बार बार बदलने से नुकसान हो चुका है। ऐसे में अब फिर से बारिश हुई तो गेहूं में नुकसान होगा। धरतीपुत्र इस बात को लेकर बेहद घबराए हुए हैं। वहीं आम लोग गर्मी में हल्‍की राहत चाहते हैं।

chat bot
आपका साथी