Haryana Monsoon News: हरियाणा में मानसून पर लगा ब्रेक, अभी सात दिनों तक नहीं होगी बारिश

एक बार फिर मानसून की हवा पर ब्रेक लग गया है। मौजूदा समय में करीब सात दिन तक बारिश न आने की उम्मीद है। हालांकि उत्तरी हरियाणा कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। मानसूनी टर्फ रेखा हिमालय की तलहटियाें की तरफ जाने के कारण मानसून पर ब्रेक है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Thu, 12 Aug 2021 01:01 PM (IST) Updated:Thu, 12 Aug 2021 01:30 PM (IST)
Haryana Monsoon News: हरियाणा में मानसून पर लगा ब्रेक, अभी सात दिनों तक नहीं होगी बारिश
हरियाणा में मानसूनी हवा की दिशा बदल गई है और बारिश की उम्‍मीद कुछ दिनों तक कम रहेगी

जागरण संवाददाता, हिसार। दक्षिण पश्चिम मानसून में एक बार फिर मानसून की हवा पर ब्रेक लग गया है। मौजूदा समय में करीब सात दिन तक बारिश न आने की उम्मीद है। हालांकि उत्तरी हरियाणा कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। मानसूनी टर्फ रेखा हिमालय की तलहटियाें की तरफ जाने के कारण मानसून पर ब्रेक रहा है। इस सीजन में तीन बार मानसूनी टर्फ रेखा पहाड़ों की तरफ जा चुकी है।

पहाड़ों की तरफ हवाएं जाने से उन्हीं क्षेत्रों में बारिश करती हैं जबकि मैदानी इलाकों में बारिश रुक जाती है। वहीं अभी तक हरियाणा में मानसून की बारिश के कारण वायु काफी हवा चल रही थी। मगर अब प्रदूषण हवा में बढ़ने लगा है। अगर वायु प्रदूषण को देखें तो गुरुग्राम में 104, जींद में 114, कैथल में 147, मानेसर में 124, पलवल में 88, पंचकूला में 78 तो हिसार में 87 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर एयर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि मानसून की टर्फ रेखा अमृतसर, कुरुक्षेत्र, मेरठ, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, जलपाईगुड़ी से उत्तरपूर्व की तरफ अरुणाचल प्रदेश तक बनी हुई है। जो अगले 24 से 48 घंटों में हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ने की संभावना बन रही है। ऐसी स्थिति को देखते हुए राज्य में मानसूनी हवा कमजोर हो जाने से मानसून ब्रेक की सिथति बनने की संभावना बन रही है जिससे हरियाणा में मौसम 17 अगस्त तक आमतौर पर परिवर्तनशील रहने, बीच- बीच में हवा चलने की संभावना है। इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

कहां किस जिले में कतनी हुई बारिश

अंबाला- 350

भिवानी- 183

चरखी दादरी- 288

फरीदाबाद- 173

फतेहाबाद- 352

गुरुग्राम- 461

हिसार- 295

झज्जर- 503

जींद- 388

कैथल- 420

करनाल- 505

कुरुक्षेत्र- 446

नोट- बारिश मिलीमीटर में है।

chat bot
आपका साथी