Haryana Hisar Weather : बारिश के आसार, 25 अप्रैल तक बदलता रहेगा मौसम

मौसम में बदलाव से सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस घटा है और दिन का तापमान तो रात में पांच डिग्री की गिरावट हुई है। किसानों के लिए मौसम चिंता भरा बना रहेगा।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 20 Apr 2020 04:14 PM (IST) Updated:Mon, 20 Apr 2020 04:14 PM (IST)
Haryana Hisar Weather : बारिश के आसार, 25 अप्रैल तक बदलता रहेगा मौसम
Haryana Hisar Weather : बारिश के आसार, 25 अप्रैल तक बदलता रहेगा मौसम

हिसार, जेएनएन। बीते चार से पांच दिनों से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। आगामी 25 अप्रैल तक भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा। ऐसे में आमजन के लिए राहत भरी खबर है तो वहीं किसानों के लिए यह चिंता का विषय है। सोमवार शाम को कुरुक्षेत्र, यमुनानगर समेत जिलों में बारिश हुई तो वहीं हिसार जोन के जिलों में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी भी हुई। पहले जहां मौसम में गर्मी ज्‍यादा बढ़ रही थी और तापमान ज्‍यादा था वहीं अब तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार की तरह ही साेमवार को भी दिनभर बादलों के रहने की वजह से हिसार में दिन का तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिन के तापमान में सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम यानि रात्रि तापमान 19.1 से घटकर 16.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। सामान्य तापमान से तुलना की जाए तो हिसार में रात्रि तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। दिन के तापमान में मौसम के परिवर्तन से पिछले दिनों की तुलना में चार से पांच डिग्री सेल्सियस का अंतर देखा जा रहा है। इसका एक बड़ा कारण मौसम का परिवर्तित होना है। हाल में ही 40 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया था।

अब ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 25 अप्रैल तक परिवर्तनशील रहने  तथा  बीच बीच में आंशिक बादल आने व हल्की गति से हवाएं चलने परन्तु 20 अप्रैल रात्रि और 23 व 24 अप्रैल को बादलवाई व तेज हवायों के साथ कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की भी संभावना बनी रहेगी।

मौसम आधारित कृषि सलाह

1. सरसों, गेहूं, चने व अन्य फसलों की कटाई, कढाई  करते समय बदलते मौसम का ध्यान रखें।

2. कटाई कर के फसलों के बंडल अवश्य बांधे ताकि हवा चलने से बिखर न सके।

3. कढाई उपरांत तूड़ी/भूसा को अवश्य ढके ताकि तेज हवाएं चलने पर उड़ न सके।

4. फसल उत्पादन को  बेचने के लिए मंडी ले जाते समय तिरपाल का प्रबंध अवश्य साथ रखें।

5. नरमा कपास की बिजाई करते समय बदलते मौसम का ध्यान अवश्य रखे।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 25 अप्रैल तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। जिसके कारण कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम को देखते हुए फसल कटाई करते समय किसान भाई ध्यान रखें कोरेना से बचाव के लिए विशेष सावधानियां रखने की आवश्यकता है। किसान एक दूसरे से 3 मीटर की दूरी रखें, आपस में दरांती ना बदले, मुंह पर साफा बांधें, समय-समय पर साबुन से हाथ धोएं, सरकार व कृषि विभाग द्वारा दी गई हिदायतों को अवश्य मानें ताकि आप सुरक्षित व स्वस्थ रहें।

chat bot
आपका साथी