weather update : कोहरे ने राेकी वाहनाें की रफ्तार, 13 दिसंबर से दिन में भी पड़ेगी ठंड

मौसम विशेषज्ञ डॉ. डीएस बुंदेला के मुताबिक वर्तमान में पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बर्फबारी से जो बर्फीली हवाएं उत्तर दिशा से आ रही हैं पश्चिमी विक्षोभ के कारण वह डाइवर्ट हो सकती हैं

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 11:39 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 01:08 PM (IST)
weather update : कोहरे ने राेकी वाहनाें की रफ्तार, 13 दिसंबर से दिन में भी पड़ेगी ठंड
weather update : कोहरे ने राेकी वाहनाें की रफ्तार, 13 दिसंबर से दिन में भी पड़ेगी ठंड

हिसार, जेएनएन। पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी तो तापमान में गिरावट जारी है। शुक्रवार को अलसुबह ही कोहरा छा गया और वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। ठंड से ठिठुरन भी बढ़ गई। हिसार से अग्रोहा रोड पर एक बस से कार की टक्‍कर हो गई, टक्‍कर में कार सवार तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 9 दिसंबर तक मौसम खुश्क रहेगा। इसके साथ ही 7 व 8 दिसंबर को हल्के बादलों के कारण अलसुबह धुंध भी रहेगी। इसके साथ ही सप्ताह भर तक उत्तर पश्चिमी हवाएं चलना संभावित हैं, जिनसे रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान करनाल के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में धुंध छा सकती है। हालांकि 11 बजे के बाद मौसम साफ हो जाएगा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि 9 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 11 व 12 दिसंबर को दिल्ली, एनसीआर, पंजाब, राजस्थान व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बरसात हो सकती है। 13 दिसंबर के बाद दिन में भी कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. डीएस बुंदेला के मुताबिक वर्तमान में पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बर्फबारी से जो बर्फीली हवाएं उत्तर दिशा से आ रही हैं, पश्चिमी विक्षोभ के कारण वह डाइवर्ट हो सकती हैं। अक्सर पश्चिमी विक्षोभ में हवा घूमती हैं और दिशा परिवर्तन हो जाता है। इस बदलाव से तापमान में कुछ बढ़ोतरी जरूर होगी, लेकिन ठंड बरकरार रहेगी। तापमान गिरने के साथ-साथ कोहरा भी दस्तक देगा।

पिछले 8 दिनों में हिसार में यह रहा तापमान

तारीख- अधिकतम - न्यूनतम

28 नवंबर- 23.2- 14.9

29 नवंबर- 21- 15.1

30 नवंबर- 21.7- 10.9

1 दिसंबर- 21.6- 8.8

2 दिसंबर- 22.5- 7.6

3 दिसंबर- 23.1- 6.2

4 दिसंबर- 23.6- 6.1

5 दिसंबर- 23- 7.3

नोट- आंकड़े डिग्री सेल्सियस में हैं।

गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेन रही ढाई घंटे लेट

लंबे रूटों की ट्रेनों पर कोहरे का प्रभाव पड़ता दिखाई दे रहा है, जिससे ट्रेनें अपने गंतव्य पर निर्धारित समय से देरी पर पहुंच रही हैं। गुरुवार को गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रैस अपने निर्धारित समय से करीबन दो घंटे की देरी से हिसार स्टेशन पर पहुंची। गोरखधाम के अलावा कसान एक्सप्रैस और जयपुर-हिसार पैसेंजर भी कोहरे के कारण प्रभावित रहीं।

जिलावार गुरुवार तापमान का ब्योरा

जिला  अधिकतम तापमान  न्यूनतम तापमान

सिरसा                    24       9

फतेहाबाद               21       7

झज्जर                    22        9

दादरी                    21        8

रोहतक                  21        7

भिवानी                  25        9

करनाल                 22.2     7

कैथल                    25      12

पानीपत                  22      9

नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में।

chat bot
आपका साथी